मोहला। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में वन विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में जि़ला मुख्यालय के चारो तरफ़ कनेक्टेड रोड मैप बनाने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत बन रहे नरवा कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बचे हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । बैठक में कृष्ण कुंज , हाथकरघा प्रशिक्षण केंद्र, वनधन केंद्रों , वन अधिकार पट्टा की जानकारी ली गई। वन विभाग के एसडीओ श्री अवधेश ने बताया कि जिले में वृक्ष संपदा योजना शत प्रतिशत पूर्ण हैं। जिसमें नीलगिरी, चंदन और सागौन के पौधे रोपे गए हैं। कलेक्टर ने हरियाली प्रसार योजना के तहत 15 अगस्त को पौधे वितरण करने के निर्देश दिए। तेंदूपत्ता संग्राहकों के भुगतान राशि एवं बोनस राशि की जानकारी ली। साथ ही शत प्रतिशत भुगतान के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीओ मोहला श्री शिवेंद्र साहू समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने वन विभाग की समीक्षा बैठक ली
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
