Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुदूर वनांचल के 04 ग्राम पंचायतों को सामुदायिक वन संसाधन एवं 09 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुदूर वनांचल के 04 ग्राम पंचायतों को सामुदायिक वन संसाधन एवं 09 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 9, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली, 09 अगस्त 2023// ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत अचानकमार क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत अचानकमार, सुरही, निवासखार और झिरिया को कुल 6559.817 हेक्टेयर रकबा का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र तथा 09 हितग्राहियों को कुल 12.861 हेक्टेयर रकबा का व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया एवं ग्राम बिजराकछार को वन अधिकार अधिनियम के सभी घटकों के बेहतर क्रियान्वयन करने पर आदर्श ग्राम घोषित किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में उद्यान विभाग द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र के 30 बैगा हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट व फलदार पौधे आम, कटहल, अमरूद, सीताफल, जामुन, करौंदा प्रदाय किया गया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा के 03 आदिवासी विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और कक्षा 10वीं के 01 विद्यार्थी को राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियागिता में कास्य पदक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अनुसूचित जनजाति स्माल बिजनेस योजनांतर्गत एक हितग्राही को 01 लाख रूपए का चेक और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोतिमपुर-अमरटापू में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक के संविदा भर्ती में 15 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदाय किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा राज्यगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगरपालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलेवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार है। हमें संकल्पित होकर आदिवासी भाई-बहनों के हितों के लिए कार्य किया जाना चाहिए।
कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आदिवासी वर्ग के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक विकास के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण की सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सदस्य श्री वशी उल्लाह खान, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, छत्तीसगढ ऊर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री एजाज खोखर, गणमान्य नागरिक श्री सागर सिंह बैस, श्री रूपलाल कोसरे सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी
Next Article शिक्षा एवं संगठन समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है:अनिला भेड़िया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?