Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आदिवासी संस्कृति और परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान: प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260816 WA0001
बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट,चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना
CHHATTISGARH sakti
IMG20260815091819
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, खरसिया कांग्रेस परिवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260815 WA0042
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260815 WA0039
खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260815 WA0038
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण,जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » आदिवासी संस्कृति और परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान: प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू

आदिवासी संस्कृति और परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही पहचान: प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 9, 2023 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20230809 WA0085

बिलासपुर, 09 अगस्त/लोक निर्माण, गृह, पर्यटन, कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, नगर निगम महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय, बिलासपुर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शुक्ला, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने सभी लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के आदिवासियों की समृद्ध संस्कृति हैं। उनके रीति-रिवाज, तीज त्यौहार उनकी संस्कृति एवं परंपरा बहुत ही सुंदर एवं अद्वितीय है। उनके लोक नृत्यों एवं लोक गीतों से आनंद की अनुभूति मिलती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के आदिवासी संस्कृति और परंपरा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है। प्रदेश में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ कई देशों के लोक कलाकार शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास में समाज के सभी वर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए राज्य शासन द्वारा आदिवासियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार द्वारा इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन वापसी, जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई जैसे निर्णय शामिल है। प्रदेश में नक्सल गतिविधियों में कमी आई है, आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन का अधिकार दिलाने के लिए पेसा कानून लागू किया जा रहा है। प्रदेश के सुदूर आदिवासी अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन सहित मलेरिया उन्मूलन जैसे अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के हर वर्ग के लोगों तक निचले स्तर पर शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य शासन द्वारा आदिवासियों के कल्याण एवं उनके संस्कृति एवं रीति रिवाज को सहेजने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं। आदिवासियों के देवगुड़ी को संवारने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि आदिवासियों की संस्कृति बहुत ही सुंदर है। उनकी परंपराएं और रीति रिवाज हमारी विरासत है। हम सभी को इस धरोहर को सहेजने की जरूरत है। देश की आजादी की लड़ाई में भी आदिवासी नायकों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय ने कहा कि राज्य शासन द्वारा बस्तर में आदिवासियों की जमीन वापसी, बंद स्कूलों को खोलने एवं 67 लघुवनोपजों की खरीदी जैसे कई निर्णय आदिवासियों के हित में लिए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आदिवासियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

हितग्राहियों को बांटे गए सामग्री, अनुदान एवं नियुक्ति पत्र –
गृह, पीडब्ल्यूडी एवं कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर प्रतीक स्वरूप 47 हितग्राहियों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री, अनुदान एवं नियुक्ति पत्र तथा कार्यादेश वितरित किए। उन्होंने कोटा राजस्व अनुविभाग के अंतर्गत 1 हितग्राही को नियुक्ति पत्र एवं 5 को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए। अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति की योजना के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक किसान को साढ़े 10 लाख रूपये की ट्रेक्टर ट्राली एवं दो हितग्राहियों को 8 लाख रूपए किफायती दर पर लोन के चेक दिए गए। मछलीपालन विभाग की तरफ से 8 मछुआरों को ऑईस बॉक्स एवं जाल बांटा गया। महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 2 हितग्राहियों को 4 लाख रूपये बीमा राशि के चेक दिए गए। समारोह में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2021 एवं 2022 के लिए बोनस वितरण की भी शुरूआत की गई। प्रभारी मंत्री श्री साहू ने प्रतीक के तौर पर 13 हितग्राहियों को 3 लाख 52 हजार रूपये की राशि के चेक वितरित कर शुभकामनाएं दी। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत ग्राम धनरास एवं करका के 10 हितग्राहियों को 7.27 लाख रूपये के कार्यादेश भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम को डॉ. चन्द्रशेखर उइके एवं श्री सुभाष परते ने भी संबोधित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article download 2023 08 09T215039.851 झिरिया-बिटकुली में स्थापित होने वाले नेविक स्टील प्लांट हेतु जन सुनवाई 11 को
Next Article download 2023 08 09T215328.488 जवाहर नवोदय विद्यालय में ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260816 WA0001
बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट,चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना
CHHATTISGARH sakti August 16, 2026
IMG20260815091819
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, खरसिया कांग्रेस परिवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
CHHATTISGARH खरसिया August 15, 2026
IMG 20260815 WA0042
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर
CHHATTISGARH रायपुर August 15, 2026
IMG 20260815 WA0039
खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
CHHATTISGARH खरसिया August 15, 2026
IMG 20260815 WA0038
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण,जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ
CHHATTISGARH sakti August 15, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?