Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राजीव गांधी किसान न्याय योजना: मंत्री अकबर के संज्ञान में आते ही किसानों के खाते में पहुंच गए 02 करोड़ रूपए
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: मंत्री अकबर के संज्ञान में आते ही किसानों के खाते में पहुंच गए 02 करोड़ रूपए

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 25, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायपुर, 25 जुलाई 2023/राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा 22 मई 2023 को जारी की गई थी। इसमें कबीरधाम जिले के 2238 किसानों के खाते में राशि अपूर्ण जानकारी के कारण हस्तांतरित नहीं हो पाई थी। यह जानकारी प्रदेश के वन मंत्री व कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर के संज्ञान में आई। उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कबीरधाम श्री जन्मेजय महोबे को निर्देश दिया कि इन किसानों के खातों को अपडेट (अद्यतन) करवाकर किसान न्याय योजना की राशि इसमें शीघ्र हस्तांतरित करवाई जाए। वन मंत्री के निर्देश के फलस्वरूप किसानों के खाते में 02 करोड़ 09 लाख 85 हजार रूपए की राशि हस्तांतरित हो गई।

पहले किस्त में मिली थे 79 करोड़ से अधिक की राशि-राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कबीरधाम जिले में लाभान्वित होने वाले किसानें की संख्या 01 लाख 11 हजार 373 है। पहली किस्त में 79 करोड़ 45 लाख 47 हजार रूपए किसानों के खाते में हस्तांतरित हुए थे अब 02 करोड़ 09 लाख 85 हजार रूपए की राशि और हस्तांतरित कर दी गई है।

किसानों के खाते में 04 किस्तों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि हस्तांतरित की जाती है। किसानों को दूसरी किस्त की राशि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को मिलेगी। गत वर्ष कबीरधाम जिले में किसानों को 04 किस्तों में 310 करोड़ 11 लाख 04 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान के समर्थन मूल्य की राशि के अलावा किसानों को प्रति एकड़ 09 हजार के मान से प्रदान की जाती है।

23 नए धान खरीदी केन्द्र खुले, संख्या बढ़कर हुई 107

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को उनके धान का उपज का सही दाम मिले और किसानों धान बेचने में उन्हे कम लागत लगे। इसके लिए भी नीति बनाकर प्राथमिक सेवा सेवा सहकारी समितियों पुर्नगठन और नए धान खरीदी केन्द्र भी बनाए गए है।

कबीरधाम जिले में वन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के अनुरोध पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा जिले में किसानों की सहुलियतों को ध्यान में रखते हुए 30 नए प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों को पुर्नगठन किया है। पहले जिले में 60 समितियों हुआ करती थी। अब बढ़कर 90 प्राथमिक सेवा सहकारी समितियां हो गई है। इसी प्रकार किसानों की आमदानी बढ़ाने और कृषि लागत कम करने का भी पुरजोर प्रयास किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के आग्रह पर राज्य शासन द्वारा 23 नए धान खरीदी केन्द्र बनाए गए है। पहले जिले में धान खरीदी 87 थी। किसानों के आग्रह पर 23 नए धान खरीदी केन्द्र खोले गए अब जिले में 87 से बढकर 107 धान खरीदी केन्द्र हो गए हैं।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 03 नई शाखाएं खुली, किसानों को मिल रही है सुविधाएं

किसानों की हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार बैंकिग सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से जिले के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैक की तीन नई शाखाएं खोली गई है। इस सुविधा का लाभ किसानों को सीधा मिल रहा है। जिले के रेगाखार, रबेली और तरेगांव जगल में बेंकिग सुविधाएं खुलने से हजारों किसानों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस प्रकार नए समितियां, नए धान खरीदी केन्द्र और बैकिंग सुविधा बढ़ने से किसानों की आमदानी बढ़ी है और कृषि लागत सहित वाहन भाड़ा भी कम हुए है। किसानों की समृद्धि और उन्हे सशक्त बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

कबीरधाम जिले के किसानो के मांग के अनुरूप वनाचंल के रेंगाखार, तरेंगांव जंगल और मैदानी क्षेत्रों के ग्राम रबेली में बैंक का शुभारंभ किया गया है। इन स्थानों में बैंक के खुलने से जिले के 10924 पंजीकृत किसानों को सीधा लाभ रहा है। बैंक के लिए इस क्षेत्र की यह वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे पूरा किया गया। बैंक खुलने से अब ग्रामीणों को समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। पहले बैंक के कार्य और पैसा निकालने के लिए दूर नगर क्षेत्र जाना पड़ता था। लेकिन अब क्षेत्रवासियों के लिए बैंक खुलने से सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच द्वारा फर्जी तरीके से अलग अलग कार्यों में लाखों रुपए गमन करने के संबंध में कलेक्टर से शिकायत
Next Article मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: गंभीर कुपोषित नन्हे भियान की लौटी मुस्कान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?