मुंगेली 24 जुलाई 2023// प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु आनलाईन आवेदन http://award.gov.in पर 31 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023-24 में खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 से 18 वर्ष के बच्चों को 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 01 लाख रूपए की नगद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय कक्ष क्रमांक 256 में सम्पर्क किया जा सकता है।