सक्ति/ शनिवार बैगलेस के शुभअवसर पर शा. पूर्व माध्यमिक कन्या शाला घोघरी के बच्चों, एवं शिक्षकों के द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया सभी ने अपने अपने घर से फलदार, छायादार वृक्ष, औषधि पौधे, फूल पौधे, सजावटी पौधे आदि लाकर विद्यालय मे रोपित किया l जिसमे आम, नीम, जामुन, अशोक, मुनगा,अमरुद, नीबू, पपीता, गुलमोहर,तुलसी,गुलाब, गेंदा, मोंगरा, गुड़हल, डगर, लता, गंगादुबी, सदासुहागा आदि फूल पौधे लगाए,तो वही शिक्षिका प्रतिभा यादव ने खरपतवार पौधे की पहचान करना बच्चों को सिखाया और स्कूल कैम्पस के खरपतवार पौधों को उखाड़ फेका जिसमे बच्चों ने भी ने अपनी सहभागिता निभाई l शिक्षिका ने बच्चों को बताया की पेड़ पौधे पृथ्वी के फेफड़े है हमें इनको बचाकर इनकी रक्षा करनी होंगी l अधिक से अधिक वृक्षारोपण हमें करना होगा l तभी इंडिया ग्रीन इंडिया और क्लीन इंडिया बना रहेगा इन सभी गतिविधि में विद्यालय के सभी बच्चों सहित शिक्षक श्री रूद्र देव हीरे,और श्री भुनेश्वर प्रसाद साहू,एवम् सभी शिक्षक गण उपस्थित रहें।
बैगलेस डे पर शा. पूर्व माध्यमिक कन्या शाला घोघरी के बच्चों ने किया वृक्षारोपण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
