बीजापुर 21 जुलाई 2023- आयुर्वेद विभाग बीजापुर द्वारा पुराने जटिल से जटिल रोगों का ईलाज कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदाय की जा रही है। मरीज कुमारी अनिता गोटे ग्राम चेरपल्ली जिनकी उम्र 26 वर्ष है। अनिता गोटे ने बताया कि विगत 1 वर्ष से पाण्डुरोग एवं स्त्रीरोग से पीड़ित थी। कई जगह ईलाज कराया लेकिन पाण्डुरोग एवं स्त्रीरोग से पीड़ित थी फिर मैने चेरपल्ली के शासकीय आयुर्वेद औषधालय में ईलाज करवाना शुरू की जहां मेरा बेहतर ईलाज डॉ. विष्णु प्रसाद साव के द्वारा किया गया है, अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं। मैने आठ माह तक डाक्टर के सलाह से दवाईयों का नियमित सेवन किया जिससे मै अब पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हूं। मुझे डाक्टर द्वारा लिवोटॉन सिरप, लोहासव, द्राक्षासाव सीरप, आरोग्य वर्धनी वटी, संजीवनी वटी, हेमा टेबलेट दवाईयां दी गई थी जिसके सेवन से मुझे स्वास्थ्य लाभ मिला।
पुराने से पुराने रोगो का आयुर्वेद पद्धति से इलाज,पाण्डुरोग से पीड़ित युवती को मिला बेहतर स्वास्थ्य लाभ
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
