Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सगे भाइयों की हत्या में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार, तमनार के ग्राम गोढ़ी में घटित हुई थी घटना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सगे भाइयों की हत्या में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार, तमनार के ग्राम गोढ़ी में घटित हुई थी घटना

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़।दिनांक 19/07/2023 के सुबह थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ी आंगनबाड़ी भवन के सामने एक युवक की मारपीट कर हत्या की सूचना डायल 112 और तमनार पुलिस को मिली । सूचना पर तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा तथा थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर अपने थाने के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां मारपीट से घायल उद्धव प्रसाद चौहान नाम का युवक गंभीर हालत में मिला जिसे डायल 112 स्टॉफ तत्काल तमनार अस्पताल लेकर गये । वहीं पास में उद्धव चौहान के भाई शत्रुघन चौहान का शव पुलिस को पड़ा मिला । पुलिस ने शत्रुघन चौहान के शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया, कुछ देर पश्चात घायल युवक उद्धव प्रसाद चौहान के भी अस्पताल में दम तोड़ देने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई । एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम को निर्देशित किया गया ।

प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में पुलिस अधिकारियों को हत्या की घटना में गांव के हरिलाल उरांव की संलिप्तता की जानकारी मिली । थाना प्रभारी तमनार द्वारा सुसंगत धाराओं में आरोपियों के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज करते हुये तत्काल आरोपी हरिलाल को हिरासत में लिया गया । प्रारंभ से ही हरिलाल अकेले ही घटना कारित करना बताकर पुलिस को गुमराह कर रहा था किंतु घटनास्थल की समीक्षा और साक्ष्य के आधार पर हरिलाल से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने घटना का वृतांत बताते हुये घटना में शामिल एक अन्य आरोपी मुकेश पडिहारी के बारे में बताया कि दोनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शत्रुघन (38 साल) और उसके भाई उद्धव चौहान (40 साल) की टांगी और डंडा से हत्या किये हैं जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी मुकेश पडिहारी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । दोनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी मुकेश पडिहारी ग्राम गोढ़ी का उपसरपंच है । मुकेश पडिहारी द्वारा हरिलाल उरांव और गांव के कुछ और लड़कों को साथ लेकर पंचायत के कार्य करता है । मुकेश पडिहारी का गांव के शत्रुघन चौहान और उद्धव चौहान के साथ पंचायत के कामों को लेकर प्रतिस्पर्धा और जमीन विवाद चला आ रहा है । दोनों के बीच पूर्व में भी झगड़ा विवाद होता आ रहा है । दोनों आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से 19 तारीख को घात लगाकर शत्रुघन और उद्धव के गांव आने के इंतजार में थे, जैसे ही सुबह दोनों भाई आंगनबाड़ी के पास मोटर सायकल से पहुंचे, वहां मौजूद हरिलाल और मुकेश ने शत्रुघ्न और उद्धव के ऊपर चलते मोटरसाइकिल पर हमला कर दिये डंडा और टांगी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या के बाद हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने के लिए दोनों ने शव को घसीटते हुए सड़क पर ले गए । इतने में उन्हें लोगों के आने का आभास हुआ और आनन-फानन में शव को वहीं छोड़ भाग गये । प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों द्वारा *प्रयुक्त डंडा और टांगी तथा घटना समय पहने कपड़े और वैज्ञानिक साक्ष्य जप्त* किये गये हैं ।

विदित हो कि मृतक शत्रुघन चौहान आदतन बदमाश प्रवृत्ति का आरोपी रहा है, आरोपी मुकेश पडिहारी तथा मृतक उद्धव चौहान पर भी कई मामले थाना तमनार में दर्ज हैं । शत्रुघन चौहान पर लूट, चोरी, मारपीट,आगजनी और प्रतिबंधक धाराओं के 29 मामले हैं । समय-समय पर तमनार पुलिस द्वारा शत्रुघन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की जाती रही है । तमनार पुलिस ने शत्रुघन पर धारा 110 की कार्यवाही के साथ राज्य सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही भी की गई है। वहीं उसका भाई उद्धव पर मारपीट के मामले दर्ज हैं तमनार पुलिस द्वारा उद्धव चौहान पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही के साथ 110 की कार्यवाही की गई है । इसके अलावा आरोपी मुकेश पडिहारी पर मारपीट के अपराध दर्ज हैं । तमनार पुलिस द्वारा मुकेश पडिहारी पर भी समय-समय पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है । तमनार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी-

- Advertisement -
Ad image

(1) हरिलाल उरांव पिता ननकी दाऊ उराव उम्र 33 साल

(2) मुकेश पडिहारी पिता स्वर्गीय वासुदेव पडिहारी उम्र 41 साल दोनों निवासी ग्राम गोढ़ी थाना तमनार

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article कलेक्टर ने किया ग्राम जरहागांव और सेमरसल में आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?