Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़, 20 जुलाई 2023/ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर से ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वैन आगामी निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन के साथ विधान सभावार भ्रमण कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव भी उपस्थित रहें।
ईवीएम मशीन के साथ प्रदर्शन वैन रायगढ़ जिले के सभी विधान सभा में मतदान केन्द्र, हाट बाजार, शिक्षा संस्थान, सार्वजनिक स्थल में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया से आम लोगों को अवगत कराएगी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया से वंचित ना रहे इस लक्ष्य के साथ रायगढ़ जिले में स्वीप कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है और लोगों को भी अपने राष्ट्रीय दायित्व तथा नैतिक कर्तव्य समझकर निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकाधिक भाग लेने की अपील की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री फकीर मोहन षडंगी, प्राचार्य श्री राजेश डेनियल, प्रो.मीनेश कुमार पटेल, श्री भोजराम पटेल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां जोरो पर हैं। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुरूप जिले में अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अगले 2 अगस्त को मतदाता सूची का आरंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति लिये जायेंगे और 22 सितम्बर तक दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिससे जिले की विधान सभाओं के लिए मतदाताओं की संख्या निर्धारित हो जायेगी। 15 जुलाई की स्थिति में जिले में मतदाताओं की संख्या 8 लाख 72 हजार 414 है।
कलेक्टर ने सेल्फी जोन का किया शुभारंभ, वीवीपीएटी प्रदर्शन केंद्र का किया अवलोकन
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मतदाताओं को जागरूक करने कलेक्टोरेट में बनाए गए सेल्फी जोन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंनेे वीवीपीएटी प्रदर्शन केंद्र का अवलोकन भी किया। गौरतलब है कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली को देख समझ सकते हैं। जिससे चुनाव के दौरान मतदान में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
*पिछले चुनाव से अब तक बढ़े 31 हजार 159 मतदाता*
मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो पिछले विधानसभा के बाद अब तक 31 हजार 159 नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हुआ है। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले के 4 विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 72 हजार 414 है। जिसमें 4 लाख 35 हजार 291 पुरुष, 4 लाख 37 हजार 94 महिला और 29 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल है। गत विधानसभा चुनाव में जिले के 4 विधानसभा में वोटर्स की कुल संख्या 8 लाख 41 हजार 255 है। जिसमें 4 लाख 20 हजार 391 पुरुष, 4 लाख 20 हजार 803 महिला और 61 तृतीय लिंग के मतदाता थे। इस लिहाज से अब तक 14 हजार 900 पुरुष और 16 हजार 291 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। वहीं तृतीय लिंग के मतदाताओं में 32 की कमी दर्ज की गई है।
ये हैं विधानसभावार आंकड़े
15 जुलाई 2023 की स्थिति में कुल मतदाता 8 लाख 72 हजार 414 है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा में 01 लाख 577-पुरूष मतदाता, 01 लाख 551 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग-2 है, इस तरह कुल मतदाता-2 लाख 1 हजार 130 है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ में 01 लाख 27 हजार 343 पुरूष मतदाता, 01 लाख 25 हजार 722 महिला मतदाता एवं 19-तृतीय लिंग मतदाता, कुल मतदाता-2 लाख 53 हजार 84, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया में 01 लाख 5 हजार 498 पुरूष मतदाता, 01 लाख 5 हजार 8 महिला मतदाता एवं 4-तृतीय लिंग, कुल मतदाता-2 लाख 10 हजार 510 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ में 01 लाख 1 हजार 873 पुरूष मतदाता, 01 लाख 5 हजार 813 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग-4, कुल मतदाता-2 लाख 7 हजार 690 है।
80 +बुजुर्ग में सबसे अधिक मतदाता रायगढ़ में तो युवा मतदाता सबसे अधिक धरमजयगढ़ में
जिले में बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या पर नजर डाले तो तो सबसे अधिक रायगढ़ में 2286 मतदाता हैं। जिनमें 1008-पुरूष एवं 1278 महिला मतदाता है। इसी तरह खरसिया में 1870 जिनमें पुरूष-692 एवं महिला-1178, धरमजयगढ़ में 1706 जिनमें पुरूष-588 एवं 1118 महिला एवं लैलूंगा में 1647 जिनमें पुरूष 627 एवं 1020 महिला मतदाता है। वहीं युवा मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक 6896 मतदाता धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में है। इसी तरह खरसिया में 6461, लैलूंगा में 6210 एवं रायगढ़ में 5583 है।
*सारंगढ़ जिले के 59 मतदान केन्द्रों के 46 हजार 117 मतदाता रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में डालेंगे वोट*
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 59 मतदान केंद्र सारंगढ़ जिला में शामिल हैं। 59 मतदान केंद्रो के 46 हजार 117 मतदाता विधानसभा क्षेत्र 16.रायगढ़ के लिए वोट डालेंगे।
मतदाता जागरूकता हेतु चलाया जाएगा स्वीप कार्यक्रम
कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत युवा मतदाताओं को फोकस कर वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही बुजुर्ग, तृतीय लिंग, दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे मतदाताओं के वर्ग विशेष को ध्यान में रखकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने सुपोषित सक्ती मिशन के कार्यों का आंगनबाड़ी केंद्र जाकर किया औचक निरीक्षण
Next Article सगे भाइयों की हत्या में शामिल दोनों आरोपी गिरफ्तार, तमनार के ग्राम गोढ़ी में घटित हुई थी घटना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?