Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, कार्यों मे गति लाने दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, कार्यों मे गति लाने दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 20, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

खैरागढ़, 20 जुलाई 2023/ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को विभागीय कार्यो में गति लाकर प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें- गोपाल वर्मा
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। मान. मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के बारे में सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने कहा। जिस कार्य का प्रस्ताव नहीं भेजें है उसे तुरंत भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा की जनहित के लिए किये गए मुख्यमंत्री की घोषणा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है प्रशासन को प्राथमिकता से लेकर हमें कार्य को पूर्ण करना है। इसके पश्चात् कलेक्टर ने जिले में संचालित रीपा के संबंध में जानकारी ली और जहां निर्माण कार्य चल रहा उसकी रफ्तार बढ़ाने को कहा। जो कार्य प्रारम्भ नहीं हुए हैं उसको शीघ्र ही प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

जिलाधीश ने जिले में बेरोजगारी भत्ते की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली और कहा कि बेरोजगारी भत्ता के लिए किए जा रहे ऑनलाइन आवेदन की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। आवेदक के प्रमाण पत्रों की बारीकी से सत्यापन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को एसडीएम व तहसील कोर्ट में लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग से जिले में चल रहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अन्तर्गत कुपोषण दर की स्थिति की जानकारी ली और । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की सप्लाई और पाइप लाइन बिछाकर पानी सप्लाई करने को कहा। समय सीमा की बैठक में कृषि एवं संबंधित विभागों को किसानों के लिए शत प्रतिशत खाद उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग का मैदानी अमला गांव-गांव में जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लेते रहें। किसी भी किसान को खाद की उपलब्धता के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए। सही समय में सबको खाद मिल जाए इसकी जिम्मेदारी कृषि विभाग की होगी।

बैठक में नए शैक्षणिक सत्र में समस्त छात्रों का स्कूलों में ही शत प्रतिशत जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र बनाने के निर्देश राजस्व और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। सभी छात्रों के जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र बनाने हेतु अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने कहा। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में जारी भर्ती की और शिक्षकों के नियुक्ति की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वीकृत देवगुड़ियों का निर्माण 2 सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक लोगो को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके। उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारी से खाद बीज की उपलब्धता तथा वितरण की जानकारी लेते हुए शासन के मापदण्ड के अनुरूप कृषकों को वर्मी कम्पोस्ट खाद की उपलब्ध सुनिश्चित करवाने को कहा। सक्रिय गौठानो में नियमित गोबर खरीदी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में नवपदस्थ संयुक्त कलेक्टर डी. एस. राजपूत, डिप्टी कलेक्टर टंकेश्वर प्रसाद साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रेणुका रात्रे, जिला पंचायत नोडल अधिकारी दिलीप कुमार कुर्रे, डॉ के.वी. राव, डॉ रविशंकर सत्यर्थी, राजकुमार सोलंकी, रविन्द्र कुमार मेहरा, आर. के. जाम्बुलकर, नेहा ध्रुव, डॉ. मकसूद, गणेश राम वर्मा, भुनेश्वर चेलक, कुलदीप झा, कमल नारायण जंघेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित हुए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article भाजयुमो महका मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न हुई
Next Article धमकी देकर रूपये मांगने वाले आदतन बदमाश पर लैलूंगा पुलिस ने की कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?