Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों का वेतन भी 4000 रुपए बढ़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों का वेतन भी 4000 रुपए बढ़ा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 19, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायपुर, 19 जुलाई, 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट के दौरान शासकीय कर्मियों के हित में बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने शासकीय कर्मियों के लिए 4 प्रतिशत डीए वृद्धि के साथ ही सातवें वेतनमान के मुताबिक गृह भाड़ा भत्ता देने की घोषणा की। उन्होंने शासकीय कर्मियों के अतिरिक्त संविदा कर्मी, दैनिक वेतन भोगी सहित सभी वर्गों के कर्मियों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। इस प्रकार मूल वेतन पर अब तक कुल 42 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने से 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 37000 संविदा कर्मियों के एकमुश्त संविदा वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इससे 350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। दैनिक वेतन भोगियों के वेतन में 4000 रुपए की मासिक वृद्धि की गई है। इससे 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 1650 अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 6000 पटवारियों को 500 रुपए मासिक संसाधन भत्ता मिलेगा। इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। सभी शासकीय सेवकों को छठवें वेतनमान के स्थान पर सातवें वेतनमान पर बी श्रेणी शहर हेतु 9 प्रतिशत एवं सी तथा अन्य शहरों हेतु 6 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा। इससे 265 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। सभी पुलिस आरक्षकों को 8000 रुपए किट वार्षिक भत्ता दिया जाएगा। इसका 40 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।

इसके साथ ही मितानिन ट्रेनर, ब्लाक कोआर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क आपरेटर को प्रतिदिन दैनिक प्रोत्साहन भत्ता 100 रुपए दिया जाएगा। इससे 11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।

जार पंचायत सचिवों के वेतन में भी वृद्धि की गई है। 15 वर्ष से कम सेवाकाल वाले पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता में 2500 रुपए की तथा 15 वर्ष से अधिक सेवा काल वाले पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 3000 रुपए की वृद्धि की गई है। इससे 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अर्जित अवकाश, दस लाख रुपए तक की उपादान राशि एवं पांच लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का लाभ भी दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवकों के लिए उपरोक्त घोषणाओं से कुल 1764 करोड़ रुपए का व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।

- Advertisement -
Ad image

इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत अधिकतम सहायता राशि की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई है। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2011 की सर्वे सूची के आधार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की पात्रता निर्धारित होने से जरूरतमंद परिवारों को आवास स्वीकृत करने में कठिनाई हो रही थी। इसे दूर करने राज्य के संसाधनों से ग्रामीण आवास न्याय योजना आरंभ की जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार 2000 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण घोषणाएं आज मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट के दौरान की।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article घरघोड़ा में स्कूली बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कलेक्टर सिन्हा ने तत्काल शुरू कराया राहत एवं बचाव कार्य
Next Article मुख्यमंत्री से देवादा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने की मुलाकात

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti October 8, 2026
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya October 8, 2026
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh October 8, 2026

Popular Post

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?