रायगढ़, 19 जुलाई 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 ईवीएम/वीवीपीएटी मशीनों का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशन के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन में ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने तथा जागरूकता/प्रशिक्षण हेतु चिन्हांकित ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ नीलाराम पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
