Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल

Admin
Admin November 25, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

क्रेन से कॉपर ट्यूब निकालकर प्लांट की दीवार के बाहर फेंका, बाद में काटकर अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा

चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी और चोरी में सहयोग करने वाला ऑटो चालक भी गिरफ्तार, करीब 15 किलो कॉपर ट्यूब बरामद

रायगढ़ 25 नवुबर । पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित वेजरॉन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी के मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी, चोरी के माल को बेचने में सहयोग करने वाले ऑटो चालक तथा चोरी की संपत्ति खरीदने वाले कबाड़ी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 किलोग्राम कॉपर ट्यूब बरामद की है।

- Advertisement -
Ad image

मामले के संबंध में दिनांक 24.11.2026 को प्रार्थी दीप मुखर्जी (36 वर्ष), जनरल मैनेजर, वेजरॉन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चिराईपानी द्वारा थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी के अनुसार प्लांट में एसएमएस बिलेट का कार्य संचालित होता है, जहां भट्टी गर्म करने के लिए कॉपर ट्यूब का निर्माण किया जाता है। दिनांक 02.10.2026 की रात्रि तक कार्यक्षेत्र में रखी कॉपर ट्यूब सुरक्षित थी, लेकिन 23.11.2026 की सुबह जांच करने पर करीब 20 किलोग्राम वजन की कॉपर ट्यूब, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये है, गायब मिली। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 310/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी गए माल एवं आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा आवास पूंजीपथरा निवासी संदेही नित्यानंद राठिया चोरी की कॉपर ट्यूब का कुछ हिस्सा एक ऑटो चालक के साथ लेकर रायगढ़ की ओर बिक्री करने जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में नित्यानंद ने बताया कि वह करीब दो माह पहले वेजरॉन प्लांट में क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। इसी दौरान 02 अक्टूबर की रात्रि प्लांट में रखी करीब 20 किलो कॉपर ट्यूब को क्रेन की सहायता से उठाकर पीछे की दीवार के बाहर फेंक दिया था। अगले दिन उसने आरी ब्लेड से कॉपर ट्यूब को काटकर अलग-अलग हिस्सों में बांटा और विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखा।

आरोपी ने बताया कि चोरी की कॉपर ट्यूब में से करीब 5 किलो अलग-अलग कबाड़ियों को बेचकर 5 हजार रुपये प्राप्त किए थे। वहीं करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब रायगढ़ के ऑटो चालक विकास उर्फ पतालू की मदद से पूछापारा निवासी कबाड़ी लक्ष्मी प्रसाद महेश को 5 हजार रुपये में बेची थी। इस बिक्री में ऑटो चालक को 2 हजार रुपये दिए थे तथा शेष रकम खर्च कर दी थी। शेष बची कॉपर ट्यूब को भी बेचने के लिए वह विकास उर्फ पतालू के ऑटो से रायगढ़ जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर गांव के तालाब के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी नित्यानंद राठिया के मेमोरेंडम कथन पर करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब, कबाड़ी लक्ष्मी प्रसाद महेश के कब्जे से करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब तथा ऑटो चालक विकास उर्फ पतालू के ऑटो में लोड करीब 5 किलो कॉपर ट्यूब जप्त की। जांच में कबाड़ी लक्ष्मी प्रसाद महेश द्वारा चोरी की संपत्ति होने की जानकारी के बावजूद उसे खरीदकर अपने कब्जे में रखना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस विस्तारित की गई।

प्रकरण में पुलिस ने (1) नित्यानंद राठिया पिता उत्तम सिदार, उम्र 25 वर्ष, निवासी छोटेपाली, इंदिरा आवास, थाना पूंजीपथरा, (2) लक्ष्मी प्रसाद महेश पिता स्व. डहरू राम महेश, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, पूछापारा, गायत्री नगर, थाना कोतवाली रायगढ़ तथा (3) विकास उर्फ पतालू सहितस पिता राजकुमार सहिरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, जोगीडीपा, थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर दिनांक 24.11.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हेमसागर पटेल, विनय तिवारी, आदिकंद प्रधान, चन्द्र शेखर चन्द्राकर एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
Next Article खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 25, 2026
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized November 25, 2026
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH November 25, 2026

Popular Post

खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?