Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर

Admin
Admin November 25, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़,देवरी/डुमरपाली :- टोरेंट पावर लिमिटेड द्वारा अपनी सामुदायिक विकास एवं शिक्षा प्रोत्साहन पहल के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में सराहनीय कदम उठाया गया। कंपनी की ओर से ग्राम देवरी एवं डुमरपाली के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, फर्नीचर तथा विभिन्न खेलकूद सामग्रियों का वितरण किया गया। इस पहल से दोनों गांवों के कुल 180 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

इस विशेष अभियान के तहत ग्राम देवरी के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के 160 तथा ग्राम डुमरपाली के प्राथमिक शाला के 20 विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए। कक्षा पहली से आठवीं तक अध्ययनरत सभी 180 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित कर उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही विद्यालयों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट, बैडमिंटन किट एवं वॉलीबॉल किट भी प्रदान की गईं। वहीं ग्राम देवरी के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बेहतर बैठक व्यवस्था के लिए डेस्क-बेंच भी वितरित किए गए।

- Advertisement -
Ad image

कंपनी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक एवं खेल संसाधन उपलब्ध कराना, शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना है।

डुमरपाली से हुआ अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम डुमरपाली से किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं खेलकूद सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक शशांक शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, जबकि खेल उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई गई सामग्री का बेहतर उपयोग कर अपने लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सदस्य शिवकुमारी साहू ने टोरेंट पावर लिमिटेड के इस प्रयास की सराहना करते हुए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह सहयोग निश्चित रूप से ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कंपनी क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों में इसी तरह सहयोग प्रदान करती रहेगी।

देवरी में विद्यार्थियों को डेस्क-बेंच एवं खेल सामग्री का वितरण

ग्राम देवरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक मनीष मलिक ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराने की यह पहल कंपनी की ओर से उठाया गया पहला कदम है। इसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कंपनी भविष्य में भी पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आम नागरिकों की बेहतरी के लिए और बेहतर प्रयास करती रहेगी।

इस अवसर पर ग्राम देवरी के सरपंच घुरवीन दास महंत ने टोरेंट पावर लिमिटेड के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कंपनी केवल आधारभूत विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान दे रही है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की पहलें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। स्कूल बैग, खेल सामग्री एवं बैठने के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बेहतर अवसर मिलेंगे।

शिक्षा और खेल के माध्यम से बच्चों के भविष्य को संवारने की पहल

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए टोरेंट पावर लिमिटेड द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग, खेलकूद सामग्री एवं फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। इस पहल से न केवल बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि विद्यालयों में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं शिक्षा उन्मुख कार्यक्रमों के निरंतर संचालन की अपेक्षा व्यक्त की।

टोरेंट पावर लिमिटेड शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। कंपनी की यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहित करने, बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में टोरेंट पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक मनीष मलिक एवं शशांक शर्मा, सीएसआर प्रभारी सी.आर. बारिक, सहायक महाप्रबंधक अनुराग त्यागी, समीर दास, संजय चौधरी, सुरक्षा अधिकारी अविनाश बांका, अरुण कुमार, अनिल कुमार, अमिताभ डे एवं श्री सौरभ जायसवाल उपस्थित रहे।

वहीं जनप्रतिनिधियों में जनपद सदस्य शिवकुमारी लाभोराम साहू, ग्राम देवरी के सरपंच घुरवीन दास महंत, उपसरपंच भीम यादव, ग्राम डुमरपाली की सरपंच डोलकुमारी संजय सारथी एवं उपसरपंच सुदामा साहू सहित हेमलाल साहू तथा गणमान्य नागरिक नूतन प्रसाद साव, डुलेश्वर यादव एवं श्याम दास महंत की उपस्थिति रही।

इसके अलावा संबंधित विद्यालयों के प्रधान पाठक गंगा यादव एवं ठाकुरराम साहू, पटवारी सरिता डनसेना, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कंपनी की इस शिक्षा प्रोत्साहन पहल को ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक एवं सराहनीय प्रयास बताया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article 25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
Next Article पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 25, 2026
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized November 25, 2026
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH November 25, 2026

Popular Post

खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
पत्रकार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल होकर अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती; मीडिया जगत में आक्रोश
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?