नंदेली :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टी की विचारधारा और रीति-नीति से प्रभावित होकर क्षेत्र के लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम बड़े भंडार, विकासखंड पुसौर के 35 लोगों ने एक साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। सभी नवप्रवेशी सदस्यों ने नंदेली स्थित निवास पर खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री उमेश नंदकुमार पटेल के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी 35 नए सदस्यों का पार्टी परिवार में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता के हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता देती आई है। पार्टी से जुड़ने वाले प्रत्येक साथी का सम्मान किया जाएगा और उन्हें संगठन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी नवप्रवेशी सदस्यों से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इन 35 लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
ग्राम बड़े भंडार से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में सत्यम प्रधान, सचिन सिदार, हृषिकेश प्रधान, टीकम सिदार, नवीन सिदार, अर्जुन सिदार, संकीर्तन सिदार, लेखराम सिदार, नूतन सिदार, आशीष सिदार, चंद्रभानु सिदार, गगन श्रीवास, पुरुषोत्तम श्रीवास, दीपेश प्रधान, साहित्यम प्रधान, सुंदरम प्रधान, दीपक प्रधान, छबीलाल सिदार, विवेकानंद निषाद, खगेश्वर सिदार, विशिकेशन सिदार, मकरू सिदार, साहिल गुप्ता, लोकेश गुप्ता, संजू सिदार, अजय सिदार, जितेंद्र सिदार, देवाशीष मैत्री, गणेश निषाद, जय सिदार, आनंद चौहान, मनोज चौहान, हेमंत बरेठ, रवि साव एवं भोला साव शामिल हैं।
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नए सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस परिवार के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
ग्राम बड़े भंडार के 35 लोगों का एक साथ कांग्रेस में शामिल होना खरसिया विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर इस घटनाक्रम की राजनीतिक हलकों में भी चर्चा हो रही है।

