Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हाटी धान खरीदी केंद्र में खरीदी का शुभारंभ, किसान लकेश्वर राठिया का फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ

Admin
Admin November 23, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

पीवीटीजी समुदाय के लोगों को आधार, आयुष्मान कार्ड सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी के बच्चों के आधार कार्ड बनाने की भी हुई समीक्षा

रायगढ़ :- 23 नवम्बर 2026/ जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

- Advertisement -
Ad image

अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने के निर्देश

जिले के युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने और रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि कक्षा दसवीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं को उद्योगों के माध्यम से अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।

पीवीटीजी समुदाय तक पहुंचाएं शासन की योजनाओं का लाभ

बैठक में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समुदाय के प्रत्येक पात्र परिवार तक आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों को शिविर आयोजित कर सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चों के आधार कार्ड बनाने पर जोर

जिला पंचायत सीईओ ने स्कूली एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के आधार कार्ड निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चार से पांच स्कूलों का क्लस्टर बनाकर आधार पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि सभी पात्र बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा सकें। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में छह वर्ष तक के बच्चों के अपार आईडी बनाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने करने के निर्देश दिए। बैठक में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, शौचालय, पेयजल एवं विद्युत सुविधा की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उसे शीघ्र ही संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए, ताकि उनका उपयोग प्रारंभ हो सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा पौधों के रोपण के लिए पौधों के वितरण की भी जानकारी ली।

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी

जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए एल-2 एवं एल-3 स्तर पर लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों एवं विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर पर लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न हो। समय-सीमा की बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने अक्टूबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया और आगे भी इसी तरह कार्य करने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर हेमेन्द्र भूआर्य, पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम, शिल्पा भगत सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
Next Article 27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti November 23, 2026
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हाटी धान खरीदी केंद्र में खरीदी का शुभारंभ, किसान लकेश्वर राठिया का फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत
CHHATTISGARH Dharamjaigarh November 23, 2026

Popular Post

27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हाटी धान खरीदी केंद्र में खरीदी का शुभारंभ, किसान लकेश्वर राठिया का फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत
CHHATTISGARH Dharamjaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?