भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी
साल्हेओना :- AICC, PCC एवं DCC के निर्देशानुसार 1 नवंबर को सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में साल्हेओना मंडल के भारत माता चौक, साल्हेओना बाजार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही बाजार परिसर में आम नागरिकों के बीच पंपलेट वितरित कर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के उद्देश्यों एवं संदेशों से लोगों को अवगत कराया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू, महामंत्री हिमांशु पाणीग्राही, मंडल अध्यक्ष अगनू पटेल सहित रूप पटेल, खेमराज नायक, जयप्रकाश साहू, प्रकाश पुरोहित, बीडीसी युराज चौधरी, बीडीसी प्रतिनिधि संतोष चौहान, भुवन विजय, उपेंद्र पात्रे, नरेश चौहान, गुरुदेव चौहान, संजय पटेल, राजू चौहान, भोगीलाल पटेल, रमेश डंसेना, ललित डंसेना, हेमराम डनसेना, भूषण, गोविन्द, संतोष सिदार, टीकाराम चौधरी, प्रेम साहू, खिरो पटेल, ईश्वर साहू, लोचन पटेल, विष्णु, सदानंद, खीरसागर डनसेना, जितराम पटेल, विशाल राजपूत, भगभतिया, अर्जुन पटेल, अर्जुन सिदार, मोहित, अभिमन्यु सिदार, बाबूलाल, मिथुन, रविचंद पटेल, बल्लभ मालाकार, रामकुमार पटेल, जीवन दास, राहुल, परमेश्वर, गोलू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता को लेकर आम जनता के बीच अपनी बात रखी।

