Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

Admin
Admin October 5, 2026 CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH
Share
3 Min Read

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला

रायगढ़ :- 5 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस ने हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा प्राप्त महिला रामबाई चौहान, पति आत्माराम चौहान, उम्र करीब 40 वर्ष, मूल निवासी मेढरमार, थाना लैलूंगा, वर्तमान निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, सारंगढ़ बस स्टैंड के पास वाल्मीकि-अंबेडकर आवास, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल किया गया।

जानकारी के अनुसार जिला रायगढ़ सत्र प्रकरण क्रमांक 194/1996 में रामबाई चौहान को हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उपलब्ध हाईकोर्ट के निर्णय के अनुसार मामले में मृतक पार्रू सिदार की मृत्यु गला घोंटने से हुई थी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर निचली अदालत द्वारा दी गई दोषसिद्धि को उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए अपीलकर्ता को शेष सजा भुगतने के लिए आत्मसमर्पण करने अथवा हिरासत में लिए जाने का निर्देश दिया था।

ऑपरेशन क्लीन हंट के दौरान लंबे समय से फरार वारंटियों की सूची में रामबाई चौहान का नाम शामिल किया गया। थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव ने पुराने रिकॉर्ड, फोटो एवं अन्य जानकारी के आधार पर वारंटी की तलाश शुरू की। जानकारी जुटाने पर उसके जूटमिल क्षेत्र में रहने की संभावना सामने आई। इसके बाद जूटमिल पुलिस की सहायता से क्षेत्र की वोटर लिस्ट एवं अन्य स्थानीय जानकारी का मिलान किया गया। जांच के दौरान ऐसी महिला की पहचान हुई, जिसका वर्तमान रिकॉर्ड उपलब्ध जानकारी से मेल नहीं खा रहा था, लेकिन फोटो मिलान के आधार पर उसकी पहचान रामबाई चौहान के रूप में होने की संभावना मजबूत हुई। पुलिस ने महिला को थाना लाकर पूछताछ की। प्रारंभ में उसने अपनी पहचान से इनकार किया, लेकिन पुलिस द्वारा उपलब्ध तथ्यों एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर उसने स्वीकार किया कि वह वही रामबाई चौहान है, जिसे हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट पर उसे जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
Ad image

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, थाना जूटमिल के सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा एवं महिला आरक्षक आशा सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बेलजोर में ‘युवा संकल्प–II’ का शुभारंभ – नशामुक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आजीविका सृजन पर रहेगा विशेष फोकस
Next Article सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti October 5, 2026
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 5, 2026
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH October 5, 2026

Popular Post

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में शिविर आयोजित
CHHATTISGARH sakti
कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन के प्रकरणों का अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान,कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छाग्रही दीदियों का हुआ सम्मान,लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बढ़ाया उत्साह, स्वच्छता और विकसित भारत का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूंगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा
CHHATTISGARH Lailunga RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?