Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
CHHATTISGARH sakti
सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित,मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
CHHATTISGARH RAIGARH
साइबर जागरूकता को सिनेमा से जोड़ने की रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, 11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में
CHHATTISGARH RAIGARH
परसी आंगनबाड़ी भवन में भव्य रूप से मनाया गया आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

Admin
Admin October 3, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
9 Min Read

कचंदा में ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत वृहद शिविर का आयोजन, एक ही परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल; मौके पर मिले योजनाओं के लाभ

सक्ती :- 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे विभिन्न सेवा गतिविधियों के क्रम में शनिवार को जैजैपुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल कचंदा में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” के तहत वृहद सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए और उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजनों एवं हितग्राहियों से सीधे संवाद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सरस्वती माता, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया।

- Advertisement -
Ad image

शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए, जहां आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम नागरिक पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ लिया।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन की प्राथमिकता : प्रभारी मंत्री

सेवा सेतु शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कचंदा में बहुत अच्छा सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया है। शासन का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ को भी ‘नवा अंजोर छत्तीसगढ़’ के रूप में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके आगमन के दौरान जिले के लिए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी देते हुए कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने लोगों से अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की भी अपील की।

महिलाओं और परिवारों के सशक्तिकरण के लिए योजनाओं का लाभ लेने की अपील

सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से महतारी वंदन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, सरस्वती साइकिल योजना सहित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ प्राप्त करें, जिससे परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर को शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।

स्वास्थ्य शिविर में जांच, आयुष्मान कार्ड और दवाइयों की सुविधा

सेवा सेतु शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। यहां आमजनों एवं हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में आयुष्मान कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, सिकल सेल सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस दौरान देहदान का संकल्प लेने वाले सैनी कुमार रात्रे को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

एक ही परिसर में विभिन्न विभागों की सेवाएं

शिविर में आधार कार्ड अपडेटेशन, स्वास्थ्य विभाग, रोजगार एवं आजीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, जनपद पंचायत जैजैपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग, बिजली विभाग, क्रेडा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष विभाग, जन औषधि, पीएम राहत योजना, चलित थाना, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, समाज कल्याण तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।

इसके अलावा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, समाज कल्याण, आदिम जाति विकास, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, शिक्षा और श्रम विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं।

कई हितग्राहियों को मौके पर मिला योजनाओं का लाभ

सेवा सेतु शिविर के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन योजना कार्ड, राशन कार्ड, ट्राई साइकिल तथा स्वाइल हेल्थ कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

इस दौरान अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी, ताकि वे भविष्य में शासन की अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्टॉलों का निरीक्षण

शिविर में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खुटे, सभापति सुशीला सिन्हा, उर्मिला चंद्रा, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, टिकेश्वर गबेल, कृष्ण कांत चंद्रा, आयुष शर्मा, कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और आमजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।

01 से 07 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में लग रहे सेवा सेतु शिविर

उल्लेखनीय है कि 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 के मध्य जिले के सभी विकासखंडों में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

01 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती में शिविर आयोजित किया गया। इसके बाद 03 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर में वृहद शिविर का आयोजन हुआ।

आगामी कार्यक्रम के तहत 05 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा तथा 06 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर जयश्री जैन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, पंचायत, नगरीय निकाय, खाद्य, आदिम जाति विकास, शिक्षा, श्रम सहित अन्य विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लोगों को उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने शिविरों के आयोजन से पहले गांव-गांव में मुनादी कराने और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण एवं आम नागरिक शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित,मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
CHHATTISGARH sakti October 3, 2026
सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित,मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 3, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
CHHATTISGARH RAIGARH October 3, 2026
साइबर जागरूकता को सिनेमा से जोड़ने की रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, 11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में
CHHATTISGARH RAIGARH October 3, 2026
परसी आंगनबाड़ी भवन में भव्य रूप से मनाया गया आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम
CHHATTISGARH sakti October 3, 2026

Popular Post

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
CHHATTISGARH sakti
सेवा संकल्प शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित,मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
CHHATTISGARH RAIGARH
साइबर जागरूकता को सिनेमा से जोड़ने की रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल, 11 राज्यों से पहुंचीं 162 फिल्में
CHHATTISGARH RAIGARH
परसी आंगनबाड़ी भवन में भव्य रूप से मनाया गया आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?