Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya
श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya
27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव

Admin
Admin August 23, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

सक्ती :- 23 अगस्त 2026/ सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में अपनी उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले आईएएस अधिकारी अमृत विकास तोपनो को उनके स्थानांतरण पर आज रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, संवेदनशीलता और जनहितैषी कार्यशैली की सराहना की। विदाई समारोह भावनात्मक और आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर तोपनो के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ तथा जिला अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान किया गया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और टीम भावना को बढ़ावा देते हुए जिले के विकास को नई दिशा प्रदान की है।
अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर तोपनो ने सदैव सहज, सरल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य किया, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। उनके मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति मिली और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुद्रढ़ एवं प्रभावी बनी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सक्ती जिले में मिले सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले की प्रगति और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के पीछे पूरी टीम का सामूहिक प्रयास और समर्पण होता है। उन्होंने सक्ती में बिताए अपने कार्यकाल को अत्यंत यादगार बताते हुए कहा कि यहां प्राप्त अनुभव और आत्मीयता को वे सदैव अपने दिल और दिमाग मे याद रखेंगे।
समारोह में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अमृत विकास तोपनो को सक्ती कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर मुंगेली जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन को सक्ती जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में तोपनो के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
Next Article कल बरमकेला में लगेगा निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya November 24, 2026
श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya November 24, 2026
27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti November 23, 2026

Popular Post

खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya
श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya
27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?