Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya
27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धनागर और बिछीनारा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

Admin
Admin August 23, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
2 Min Read

रायगढ़ :- 23 अगस्त 2026 / कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2026 को घरघोड़ा एवं रायगढ़ उत्तर वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 23.5 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई।

धनागर में 8 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर) को ग्राम धनागर में अवैध महुआ शराब रखे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर आबकारी टीम द्वारा ग्राम धनागर में छापेमार कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी *निराकार उरांव पिता रामलाल उरांव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम धनागर* की गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,600/- रुपये है।

- Advertisement -
Ad image

बिछीनारा में 15.5 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जप्त

इसी क्रम में आबकारी वृत्त घरघोड़ा द्वारा ग्राम बिछीनारा में प्राप्त शिकायत पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी संतोष कुमार टिग्गा पिता बंधीराम टिग्गा, उम्र 38 वर्ष, जाति उरांव, निवासी बिछीनारा, जिला रायगढ़ के कब्जे से 15.5 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 3,100/- रुपये है।

उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2), 59(क) एवं 34(1)कख 34(2) 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक रागिनी पटेल, आबकारी उपनिरीक्षक अंकित अग्रवाल, आरक्षक लकेश नेताम, आरक्षक प्रवीण जांगड़े, आरक्षक कुलदीप ठाकुर, महिला आरक्षक अनिता सहिस एवं आबकारी वृत्त घरघोड़ा के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार
Next Article सक्ती जिले के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya November 24, 2026
27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti November 23, 2026
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026

Popular Post

श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya
27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?