Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत, चार दिनों से आवागमन ठप, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हाटी धान खरीदी केंद्र में खरीदी का शुभारंभ, किसान लकेश्वर राठिया का फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रपटा पुल पर उफनती नदी बनी ग्रामीणों की मुसीबत, चार दिनों से आवागमन ठप, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे

Admin
Admin August 19, 2026 CHHATTISGARH Dharamjaigarh RAIGARH
Share
4 Min Read

धरमजयगढ़ :- विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत पुटूकछार में खम्हार-पुटूकछार मार्ग पर नदी में बना रपटा पुल इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लगातार चार दिनों से नदी का पानी रपटा पुल के ऊपर से बह रहा है, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं ग्रामीणों का गांव से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

बता दें,ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ते ही रपटा पुल पानी में डूब जाता है। वर्तमान में लगातार चार दिनों से पुल के ऊपर पानी बहने के कारण आवागमन बाधित है। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। पढ़ाई प्रभावित होने से बच्चों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

वहीं संबंध में ग्राम पंचायत के उपसरपंच भुनेश्वर यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से संबंधित शिकायत पिछले वर्ष भी आपदा प्रबंधन अधिकारी सहित संबंधित उच्च अधिकारियों, विधायक तथा मुख्यमंत्री समाधान शिविर तक की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस विभागीय पहल नहीं हुई है।

राशन सामग्री पहुंचने को लेकर भी चिंता..

- Advertisement -
Ad image

लगातार आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों के सामने अब जरूरी सामान और शासकीय राशन सामग्री की उपलब्धता को लेकर भी चिंता खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तथा रपटा लंबे समय तक डूबा रहा, तो ग्राम पंचायत तक शासकीय राशन सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं कैसे पहुंचेंगी?

चार दिन से स्कूल नहीं जा पाए बच्चे, छलका दर्द

आगे बता दें,रपटा पुल पर पानी भरने का सबसे गहरा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। बच्चों ने भावुक होकर बताया कि नदी में पानी बढ़ने के कारण वे लगातार चार दिनों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह स्कूल छूटता रहा तो उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी और वे अन्य विद्यार्थियों से पीछे रह जाएंगे। वहीं बच्चों की बातों में पढ़ाई छूटने की चिंता साफ दिखाई दी। अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर बात करते हुए कई बच्चों की आंखें नम नजर आईं। यह दृश्य बताता है कि एक पुल पर बढ़ा जलस्तर किस तरह बच्चों के भविष्य की राह में भी बाधा बन सकता है।

स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या दोहराती है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही रपटा पुल डूब जाता है और गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन एवं संबंधित विभाग से समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में आवागमन, शिक्षा और आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।

बहरहाल, नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच पुटूकछार के ग्रामीण शासन-प्रशासन की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। सवाल अब केवल आवागमन का नहीं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों और गांव के सुचारु संपर्क का भी है। देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या को कब तक संज्ञान में लेकर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल
Next Article नकली लुब्रिकेंट ऑयल रैकेट का भंडाफोड़, FIR दर्ज, HPCL के नाम पर बेचा जा रहा था कथित नकली ‘एनक्लो-68’ ऑयल, 26-26 लीटर की तीन बाल्टियां जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti November 23, 2026
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH November 23, 2026
पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हाटी धान खरीदी केंद्र में खरीदी का शुभारंभ, किसान लकेश्वर राठिया का फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत
CHHATTISGARH Dharamjaigarh November 23, 2026

Popular Post

27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का अवसर
CHHATTISGARH RAIGARH
लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी-जिला पंचायत सीईओ
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,जनदर्शन के आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करे विभागीय अधिकारी – कलेक्टर
CHHATTISGARH sakti
धार्मिक मंदिर के मूर्ति तोड़ने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हाटी धान खरीदी केंद्र में खरीदी का शुभारंभ, किसान लकेश्वर राठिया का फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत
CHHATTISGARH Dharamjaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?