Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया

Admin
Admin August 15, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

पुलिस जवानों ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

खरसिया :- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर खरसिया सिविल न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व को पूरे गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) श्वेता श्रीवास्तव ने विधिवत ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात खरसिया थाना पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना प्रकट की।

Contents
पुलिस जवानों ने दी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंदेशभक्ति गीतों और कविताओं से गूंजा न्यायालय परिसरन्यायिक अधिकारियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान न्यायालय परिसर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में न्यायाधीश कातुलकर मैडम एवं नाग मैडम सहित न्यायालय के अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता, अधिवक्ता साथी, न्यायालयीन स्टॉफ एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

देशभक्ति गीतों और कविताओं से गूंजा न्यायालय परिसर

समारोह के दौरान अधिवक्ता साथियों द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति की इन प्रस्तुतियों से पूरा न्यायालय परिसर राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। उपस्थित लोगों ने प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

न्यायिक अधिकारियों ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इस अवसर पर एडीजे श्वेता श्रीवास्तव सहित न्यायिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सभी अधिवक्ता साथियों, न्यायालयीन स्टॉफ एवं पुलिस जवानों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प भी दोहराया। समारोह के समापन पर उपस्थितजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण,जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ
Next Article नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 25, 2026
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized November 25, 2026

Popular Post

पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?