Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल – रामचन्द्र तिरंगे की शान में एकजुट होगा रायगढ़, 13 अगस्त प्रात: 9:30 बजे नटवर स्कूल से निकलेगी यात्रा, संपूर्ण रायगढ़ से अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल – रामचन्द्र तिरंगे की शान में एकजुट होगा रायगढ़, 13 अगस्त प्रात: 9:30 बजे नटवर स्कूल से निकलेगी यात्रा, संपूर्ण रायगढ़ से अपील

Admin
Admin August 12, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़ :- देशभक्ति की भावना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर रायगढ़ एक बार फिर तिरंगे के रंग में रंगने को तैयार है। नवनिर्माण संकल्प समिति, और संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ द्वारा आगामी 13 अगस्त को संस्था के प्रमुख रामचंद्र शर्मा के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा 13 अगस्त गुरुवार को रायगढ़ के नटवर स्कूल मैदान से सुबह 9:30 बजे शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक चौराहे होते हुए स्टेशन चौक पर समाप्त होगी। लगातार पांचवें वर्ष आयोजित हो रही इस यात्रा को लेकर शहर में व्यापक उत्साह दिखाई देने लगा है। यात्रा के कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर समिति द्वारा शहरभर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जा रहे हैं तथा शहर की दीवारों पर पोस्टर लगाकर लोगों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। हर वर्ग को जोडऩे की तैयारी, दलगत राजनीति से ऊपर उठने का आह्वान नवनिर्माण संकल्प समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा एवं सचिव दीपक मंडल ने तिरंगा यात्रा को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए रायगढ़ के सभी वर्गों से अपील की है।
रामचंद्र शर्मा ने कहा कि तिरंगा किसी दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव है। इसलिए इस यात्रा में राजनीतिक विचारधाराओं की सीमाओं से ऊपर उठकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, व्यापारिक संगठन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, पत्रकार, शिक्षाविद, युवा, महिलाएं और आम नागरिक शामिल हों।
शहीदों को श्रद्धांजलि, जवानों को सलाम
तिरंगा यात्रा का प्रमुख उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और सीमा पर देश की रक्षा में दिन-रात तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना है।
आयोजकों ने कहा कि जिन वीरों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा यात्रा इसी कृतज्ञता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।
तिरंगा हमारी पहचान, देश हमारा अभिमान
समिति के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने कहा कि आज समाज को एकता, भाईचारे और सद्भाव की आवश्यकता है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से रायगढ़ से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि हमारी राजनीतिक और सामाजिक विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन राष्ट्र के सम्मान के मामले में हम सब एक हैं।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान है, देश हमारा अभिमान है और शहीदों का बलिदान हमारी प्रेरणा है। आने वाली पीढ़ी को गुलामी के दंश से निकलकर कैसे आजादी प्राप्त हुई यह बताना भी इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है। उम्मीद है सभी रायगढ़ वासी सपरिवार इसमे शामिल होकर देशभक्ति का पाठ बच्चों को सिखाएंगे।
*मीडिया और सभी प्रतिष्ठानों से भी विशेष अपील*
आयोजकों ने रायगढ़ के समस्त पत्रकार साथियों, मीडिया संस्थानों, व्यापारिक संगठनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, स्कूल एवं कॉलेज, सामाजिक संगठन, खेल संगठन, गरीब तबके आदि से भी तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक प्रभावशाली वर्ग की भागीदारी से राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचेगा।
परिवार के साथ शामिल हों रायगढ़वासी
नवनिर्माण संकल्प समिति ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार, इष्ट-मित्रों और साथियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हों। आयोजकों ने युवाओं से विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि देश के भविष्य को यह समझना होगा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि शहीदों के बलिदान से मिली अमूल्य विरासत है। रायगढ़ की सडक़ों पर जब हजारों हाथों में तिरंगा लहराएगा, तब यह दृश्य केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का संदेश होगा। नवनिर्माण संकल्प समिति के सचिव दीपक मंडल ने अंतिम रूप से रायगढ़ की जनता से आह्वान किया है—13 अगस्त को तिरंगा यात्रा में आपकी भागीदारी ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता होगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article सौतेली मां की हत्या के आरोप में 38 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस ने भेजा जेल
Next Article चार साल से लापता दुष्कर्म पीड़िता को रायगढ़ पुलिस ने खोज निकाला, न्यायालय में कराई उपस्थिति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti October 8, 2026
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya October 8, 2026
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026

Popular Post

स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?