Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक जब्त, 17.55 लाख का माल बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन प्रहार की बड़ी कार्रवाई: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक जब्त, 17.55 लाख का माल बरामद

Admin
Admin August 10, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

ओडिशा से पूंजीपथरा प्लांट में खपाने लाया जा रहा था स्क्रैप, नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा ट्रक; चालक के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज

रायगढ़ :- 10 अगस्त। अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 टन अवैध स्क्रैप से लदे 14 चक्का ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक में लदे विभिन्न प्रकार के टिन एवं लोहे के कबाड़ की कीमत करीब 7 लाख 55 हजार रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये आंकी है। इस तरह पुलिस ने कुल 17 लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

Contents
ओडिशा से पूंजीपथरा प्लांट में खपाने लाया जा रहा था स्क्रैप, नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा ट्रक; चालक के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकेबंदी24 टन कबाड़ मिला, दस्तावेज मांगने पर चालक नहीं दे सका जवाब17.55 लाख की संपत्ति जब्तपुलिस टीम की रही अहम भूमिकाअवैध कबाड़ के कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई : एसएसपी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकेबंदी

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त शनिवार को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक 14 चक्का ट्रक में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड कर रायगढ़ की ओर से पूंजीपथरा लाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया।

पुलिस टीम ने गेरवानी मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध 14 चक्का ट्रक क्रमांक RJ05GB2229 को रोककर उसकी जांच की गई।

24 टन कबाड़ मिला, दस्तावेज मांगने पर चालक नहीं दे सका जवाब

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के टिन एवं लोहे के टुकड़ों का स्क्रैप लोड मिला। पुलिस ने जब चालक से कबाड़ के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

- Advertisement -
Ad image

पूछताछ में चालक ने अपना नाम नेमीचंद मीणा, पिता स्व. प्रभुलाल मीणा, उम्र 46 वर्ष, निवासी रामपुरिया, थाना इटावा, जिला कोटा, राजस्थान बताया। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त कबाड़ ओडिशा से लोड कर पूंजीपथरा स्थित प्लांट में खपाने के लिए लाया जा रहा था।

17.55 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने ट्रक में लदे करीब 24 टन स्क्रैप की अनुमानित कीमत 7 लाख 55 हजार रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त 14 चक्का ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये आंकी। दोनों को मिलाकर पुलिस ने कुल 17 लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

मामले में पुलिस ने आरोपी नेमीचंद मीणा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक राज कुमार पैकरा, आरक्षक नरेन्द्र पैंकरा, सुरेन्द्र यादव एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवैध कबाड़ के कारोबार पर जारी रहेगी कार्रवाई : एसएसपी

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के साथ-साथ ऐसे अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों पर भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ के परिवहन में लगे कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा लगातार नाकेबंदी और संदिग्ध वाहनों की जांच के जरिए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article चूड़ा, बेल्ट और डंडे से मारपीट का आरोप; मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठी मांग
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब महिला पार्षद-अध्यक्ष अपने पति-भाई को नहीं बना सकेंगी “प्रतिनिधि”

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti October 8, 2026
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya October 8, 2026
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026

Popular Post

स्वर्ग-नरक की थीम पर सज रहा मां जगदंबे का भव्य पंडाल
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?