Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण

Admin
Admin February 1, 2026 CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Share
3 Min Read

कलेक्टर ने छात्रावास के बच्चों से की परीक्षा की तैयारी की चर्चा

छात्रावास में भोजन, प्रकाश और इलाज व्यवस्था की कलेक्टर ने ली फीडबैक
छात्रावास के पास गडढे को समतल करने सीईओ और नायब तहसीलदार को निर्देश
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला में संचालित प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास और कन्या छात्रावास तथा आदर्श प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास लेन्धरा का निरीक्षण किया। लेंधरा में कलेक्टर के निरीक्षण के समय बालिकाएं दोपहर का सामूहिक खाना खा रही थीं। कलेक्टर ने रसोई कक्ष, शयन कक्ष और परिसर का अवलोकन किया। साथ ही परिसर में मेथी, धनिया, लालभाजी और प्याज की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने बरमकेला क्षेत्र में आदिवासी विकास विभाग के अधीक्षक गिरवर नायक को एक तरफ का बाउंड्रीवाल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि परिसर में सब्जी भाजी के लिए पर्याप्त मात्रा में जमीन है, इसका उपयोग सेमी, तोरई, करेला, बैगन, टमाटर आदि का कृषि और उद्यानिकी विभाग के ड्रिप स्प्रींकलर पद्धति से खेती कर सब्जी भाजी का उपयोग छात्रावास सहित सरकारी स्कूलों में करने का मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नोजे ने शाम को बरमकेला के आदिवासी बालक और कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। डॉ कन्नौजे ने दोनों छात्रावास के रसोई, भंडार कक्ष, परिसर का जायजा लिया। साथ ही वहां उन्होंने बालक-बालिकाओं से उनके नाम, कैरियर, लक्ष्य, दिनचर्या, पढ़ाई, बोर्ड परीक्षा की तैयारी, कैरियर की तैयारी के लिए उसके अनुसार बारहवीं में विषय चयन और प्रवेश परीक्षा की तैयारी, कमरे और परिसर में प्रकाश व्यवस्था आदि के बारे में चर्चा किया। इस दौरान कलेक्टर ने अम्ल और क्षार में अंतर का प्रश्न किया, जिसका 3 बालिकाओं ने जवाब दिए। डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तन-मन योजना के तहत जांच के बारे में जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने पूछा कि कठिन विषयों के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई है, उससे लाभ हो रहा है या नहीं। बालिकाओं ने कहा कि कोचिंग से लाभ हो रहा है और स्कूल की टीचर और कोचिंग की टीचर एक जैसे ही पढ़ाते हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी अपने पसंदीदा कैरियर से देशसेवा कर सकते हैं। सभी पद में रहकर भी ईमानदारी और समर्पित होकर कार्य करना भी देशसेवा है। कन्या छात्रावास में कार्यरत अधीक्षिका जो इंजीनियरिंग में स्नातक और एमटेक कम्प्यूटर उत्तीर्ण है, उसे कलेक्टर ने बालिकाओं को गणित की पढ़ाई में मदद करने के निर्देश दिए। छात्रावास परिसर में सीपेज की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने परिसर का मुआयना किया और वहां गडढे को रेत, मिट्टी आदि से समतल करने के लिए जनपद पंचायत बरमकेला के सीईओ और नायब तहसीलदार को निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा और बरमकेला ब्लॉक के छात्रावास अधीक्षक गिरवर नायक उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin February 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article केन्द्रीय बजट देश की प्रगति और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित है:चूड़ामणि पटेल
Next Article धान खरीदी के अंतिम चरण में बड़ी कार्यवाही, चतुर्भुज राइस मिल हुआ सील

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 25, 2026
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH November 25, 2026
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized November 25, 2026

Popular Post

पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम रानीसागर में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने टंगिया से वार कर पिता की कर दी हत्या
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
CHHATTISGARH RAIGARH
टोरेंट पावर की शिक्षा प्रोत्साहन पहल: देवरी और डुमरपाली के 180 विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग, खेल सामग्री और फर्नीचर
CHHATTISGARH RAIGARH
25 लाख के तालाब सौंदर्यीकरण कार्य पर उठे सवाल: क्या कलेक्टर को जाएगा ज्ञापन या सोशल मीडिया तक सिमट जाएगा मुद्दा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh Uncategorized

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?