तमनार/रायगढ़ :- आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को रायगढ़ जिला की तमनार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गारे में मकर संक्रांति का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के 30 से 40 गांवों के ग्रामीणों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर भगवान से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष एवं मकर संक्रांति की हार्दिक बधाइयाँ दीं।

पर्व के दौरान ग्रामीणों में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आयोजन ने पारंपरिक संस्कृति को सहेजते हुए नई पीढ़ी को पर्वों के महत्व से जोड़ने का संदेश भी दिया।ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे सामूहिक आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


