छाल :- रायगढ़ जिले में छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्जर सड़कों की समस्या बनी हुई है। वर्तमान परिस्थितियों में हालात कुछ इस तरह बन गए हैं जिसमें बदहाल सड़कों पर चलने से बचने के लिए भारी वाहन चालक गलत रास्ता अपना रहे हैं। छाल क्षेत्र में जर्जर सड़कों के बजाय वाहन चालक नो एंट्री के रास्ते गाड़ी को प्रवेश और निकासी करा रहे हैं। इस सिलसिले में स्थानीय पुलिस ने नो एंट्री जोन में गाड़ी का अवैध रूप से दौड़ रहे दो वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि लम्बे समय से छाल क्षेत्र के घरघोड़ा चौक से ही भारी वाहन घरघोड़ा जाने को लेकर जर्जर सड़क पर चलने से बचने को लेकर दूसरे रास्ते यू टर्न ले रहे थे। जिस पर आज दोपहर छाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो डीजल टेंकरो को थाना लाकर चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी स्थिति में नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहनों पर छाल पुलिस की कार्रवाई
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
