सक्ती :- पंकज पटेल ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सक्ती के पद पर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। कोरिया जिले से स्थानांतरण के पश्चात सक्ती पहुंचने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सक्ती जिले की भौगोलिक, राजनीतिक, सामाजिक परिस्थितियों के साथ-साथ वर्तमान आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।पंकज पटेल इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बेमेतरा, मुंगेली एवं कोरिया जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से रायगढ़ निवासी श्री पटेल ने एसडीओपी के रूप में नारायणपुर तथा कटघोरा (जिला कोरबा) में भी सफल कार्यकाल पूरा किया है।
अपने व्यवहार, सूझबूझ और कुशल नेतृत्व के कारण वे पूर्व में पदस्थ जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर चुके हैं।
कार्यभार ग्रहण के दौरान रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय, निरीक्षक प्रभारी स्टेनो वाय.एन. शर्मा सहित पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
