रायगढ़ :- रायगढ़ जिले के तमनार आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और शर्मनाक हरकत करने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में छठी गिरफ्तारी है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तारी के बाद सोमवार शाम को पुलिस ने रायगढ़ सिग्नल चौक (हेमू कालानी चौक) से आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी को जूतों की माला पहनाई गई। जुलूस के समय महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने पटाखे फोड़े, मिठाई और केक बांटे। सभी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई बदसलूकी की कड़ी निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
