Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बड़ी खबर/ केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की निर्मम हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बड़ी खबर/ केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की निर्मम हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Admin
Admin December 20, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
3 Min Read

“बांग्लादेशी” बताकर पीट-पीटकर मार डाला ।

जैजैयपुर सक्ती :- सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत करही गांव के निवासी रामनारायण बघेल की केरल में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रामनारायण करीब एक सप्ताह पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में केरल के पल्लकड़ पहुंचा था। मजदूरी की खोज में वह अलग-अलग स्थानों पर भटक रहा था, इसी दौरान यह हृदयविदारक घटना घटित हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने रामनारायण को घेर लिया और उसे कथित तौर पर “बांग्लादेशी” बताकर संदेह के आधार पर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बेरहमी से की गई पिटाई के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इधर, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का आरोप है कि अब तक केरल सरकार या पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार के मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने अचानक रोजी-रोटी और अंतिम संस्कार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
परिजनों ने सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता, दोषियों को कठोर सजा दिलाने तथा मृतक के शव को सम्मानपूर्वक उसके पैतृक गांव करही तक पहुंचाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि मृतक के कुछ परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं, ताकि कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव को गांव लाया जा सके।
यह घटना एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। संदेह और भीड़तंत्र की मानसिकता ने एक निर्दोष मजदूर की जान ले ली। जरूरत इस बात की है कि राज्य सरकारें आपसी समन्वय के साथ प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और ऐसे मामलों में पीड़ित परिवार को त्वरित राहत व न्याय दिलाएं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin December 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही! कक्षा 5वीं के तीन मासूम बच्चों का भविष्य रौंदा, नवोदय परीक्षा से किया वंचित
Next Article एनएसएस विशेष शिविर में विधिक साक्षरता पर बौद्धिक परिचर्चा, जजों ने किया सीधा संवाद

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?