Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रजत जयंती समारोह में आरएनएस ने खोले डिजिटल पत्रकारिता के नए द्वार, वरिष्ठ पत्रकार एच.डी.महंत हुए सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रजत जयंती समारोह में आरएनएस ने खोले डिजिटल पत्रकारिता के नए द्वार, वरिष्ठ पत्रकार एच.डी.महंत हुए सम्मानित

Admin
Admin December 18, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
3 Min Read

रायपुर :- छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के इतिहास में एक नया अध्याय उस समय जुड़ गया, जब केंद्र सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) से मान्यता प्राप्त प्रदेश की एकमात्र समाचार एजेंसी राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया।
16 दिसंबर 25 को रायपुर के शांति नगर स्थित वीमतरा हॉल में आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रिंट मीडिया से आगे बढ़ते हुए आरएनएस ने अपने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया, जिससे आधुनिक पत्रकारिता के क्षेत्र में संस्था ने एक सशक्त कदम रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मण शुक्ला एवं आरएनएस के प्रधान संपादक राजेंद्र शुक्ला द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच संचालन स्वराज दास ने किया। संपादक हर्ष शुक्ला ने आरएनएस की 25 वर्षों की संघर्षपूर्ण और गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म को भविष्य की पत्रकारिता की अनिवार्यता बताया।
इस गरिमामय आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार एवं आरएनएस से जुड़े एच.डी. महंत की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव, संगठनात्मक योगदान और निरंतर सक्रियता को समारोह के दौरान विशेष सम्मान के साथ रेखांकित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही एवं जगदलपुर महापौर संजय पांडे ने आरएनएस की निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता की सराहना की।

इस अवसर पर आरएनएस के प्रधान संपादक राजेंद्र शुक्ला द्वारा एच.डी. महंत को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, संगठन के प्रति समर्पण और दीर्घकालिक सक्रिय भूमिका के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर मंच पर सम्मानित किया,अतिथियों ने उनके अनुभव को युवा पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक बताया।

समारोह में बस्तर संभाग प्रमुख केशव सलहोत्रा, सरगुजा संभाग प्रमुख कृष्ण सिंह,वरिष्ठ पत्रकार सतेन्द्र पंथ,संदीप शर्मा सहित अनेक पत्रकारों ने अपने विचार रखे। साथ ही आरएनएस डिजिटल टीम से जुड़े नए रिपोर्टरों को माइक आईडी प्रदान कर डिजिटल पत्रकारिता में औपचारिक रूप से शामिल किया गया।

- Advertisement -
Ad image

राज्यभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न यह रजत जयंती समारोह न केवल आरएनएस की उपलब्धियों का उत्सव रहा, बल्कि डिजिटल युग की पत्रकारिता को लेकर एक मजबूत संकल्प के रूप में भी यादगार बना।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin December 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अवैध जनसुनवाई के विरोध में जारी कोयला सत्याग्रह, 60 से अधिक गांवों की भागीदारी
Next Article गुरु घासीदास जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?