खरसिया :- खरसिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम मुरा में आयोजित विकास खंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन सांसद राधेश्याम राठिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी – ये चार सामूहिक खेल शामिल रहे।
महोत्सव में कुल 8 संकुलों से 700 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में प्रमुख रूप से सांसद राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल, छाया विधायक महेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, कोषाध्यक्ष सनत नायक, जिला पंचायत सदस्य सतबाई पटेल, बलदेव कुर्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल, गायत्री केसरवानी, मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, विजय शर्मा, छेदू राम राठिया, अतुल शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी, सीईओ पवन पटेल, बीईओ एल.एन. पटेल, मनोज राठौर, देवी प्रसाद पटेल, जयप्रकाश डनसेना, सौरभ अग्रवाल, राजेंद्र चौहान तथा लूतन डनसेना सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में और अधिक भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया गया।

