Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने 405 विद्यार्थियों को दिए बैग और स्टेशनरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वेदांता लिमिटेड सीटीपीपी ने 405 विद्यार्थियों को दिए बैग और स्टेशनरी

Admin
Admin November 15, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आठ स्कूलों के विद्यार्थी लाभान्वित।

सिंघितराई सक्ती 15 नवंबर :- वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही व ओड़ेकेरा स्थित आठ स्कूल के 405 छात्र-छात्राओं को बैग के साथ स्टेशनरी वितरित किए। शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार पटेल के हाथों सिंघीतराई स्थित शासकीय हाई स्कूल के 125 विद्यार्थियों को बैग व स्टेशनरी वितरित किए गए। इससे पूर्व निमोही, कठर्रापाली, कानाकोट, सराईपाली चेचंग, ओड़केरा और बेनीपाली के 280 विद्यार्थियों को बैग और स्टेशनरी दिए जा चुके हैं। व्हीएलसीटीपीपी प्रबंधन ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से विद्यार्थियों को कपड़े के थैले भी वितरित किए।

व्हीएलसीटीपीपी द्वारा विद्यार्थियों के प्रोत्साहन की दिशा में प्रारंभ कार्यक्रम पर वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि वेदांता पावर विश्वसनीय और सतत ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही अपने आसपास के समुदायों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कटिबद्ध है। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के विजन के अनुरूप उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता है। चूंकि आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य हैं ऐसे में उनके प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन से मजबूत कल की नींव रखी जा सकती है। आहूजा ने ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
Ad image

व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार पटेल ने सिंघीतराई के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से बातचीत कर शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि क्षेत्र के शैक्षणिक एवं चहुंमुखी विकास के प्रति व्हीएलसीटीपीपी कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। पटेल ने स्कूल परिसर में स्थित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर व्हीएलसीटीपीपी के औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रमुख कृष्णा व्ही. कुलकर्णी, पावर सेक्टर सीएसआर प्रमुख कृतिका भट्ट सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद ग्राम पंचायत सिंघीतराई के सरपंच प्रतिनिधि घुरुआराम सिदार ने व्हीएलसीटीपीपी के आयोजन की दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और प्रोत्साहन की दृष्टि से ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। सिदार ने स्कूल के उत्तरोत्तर विकास की दृष्टि से अनेक रचनात्मक सुझाव दिए। इस अवसर पर उपस्थित सिंघीतराई प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के अध्यक्ष अमृतलाल डनसेना, सिंघीतराई के उप सरपंच नरेंद्र डनसेना, पंच घनश्याम डनसेना व रूक्मिणी भारद्वाज तथा शिक्षक आर.के. पटेल ने व्हीएलसीटीपीपी की पहल को उत्कृष्ट बताया।
———–

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जन्म-जयंती पर जननायक ‘नंदू भैया’ को श्रद्धांजलि देने शांति बगिया में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Next Article चपले ग्रामीण बैंक के नए भवन का चेयरमैन विनोद कुमार अरोरा ने किया लोकार्पण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti November 26, 2026
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya November 26, 2026

Popular Post

डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया: बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटा 30 वर्षीय अमित यादव, कमरे में मिला फंदे पर लटका शव; गांव में पसरा मातम
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?