Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आधी रात पुलिस का आतंक – पत्रकार के घर टूटे ताले, टूटी चूड़ियाँ, टूटा भरोसा। बिना वारंट, बिना महिला पुलिस, शराब की बदबू और अभद्रता का तांडव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आधी रात पुलिस का आतंक – पत्रकार के घर टूटे ताले, टूटी चूड़ियाँ, टूटा भरोसा। बिना वारंट, बिना महिला पुलिस, शराब की बदबू और अभद्रता का तांडव

Admin
Admin October 13, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
4 Min Read

DVR से भी छेड़छाड़ ! पत्रकार की बेटी ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो मोबाइल में किया कैद…पढ़े पूरी खबर।।

रायपुर :- रायपुर:- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सत्ता के साये का शिकंजा अब और भयावह होता जा रहा है। “जनसेवक” कहलाने वाली पुलिस जब “जन-संवेदना” भूल जाए, तो उसकी वर्दी रक्षक नहीं, भक्षक बन जाती है। ऐसा ही नंगा नाच रायपुर में देखने को मिला जब “बुलंद छत्तीसगढ़” के संपादक मनोज पांडे के घर पुलिस ने आधी रात को धावा बोल दिया।

10 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे, बिना किसी सर्च वारंट के, 12 से 15 पुलिसकर्मी कई गाड़ियों में सवार होकर पांडे के घर पहुंचे। उस वक्त घर में सिर्फ उनकी पत्नी और दो बेटियाँ थीं। न कोई पुरुष सदस्य, न कोई गवाह सिर्फ़ डरी-सहमी महिलाएँ और तानाशाही की ठंडी सांसें। पुलिस ने दरवाज़ा खोलने का दबाव बनाया। जब मना किया गया, तो मशीन से गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस आई। यह जानते हुए भी कि घर में सिर्फ महिलाएँ थीं।

बिना वारंट, बिना महिला पुलिस, शराब की बदबू और अभद्रता का तांडव…
अंदर दाखिल होते ही कुछ पुलिसकर्मी, जो साफ़ तौर पर शराब के नशे में धुत्त थे, घर की तलाशी के नाम पर हर कमरे, हर अलमारी को टटोलने लगे। CCTV DVR से छेड़छाड़, भगवान के कमरे में जूतों सहित प्रवेश, और ऊपर किराए पर रहने वाली महिलाओं के कमरे में जबरन घुसपैठ किया सब कुछ कानून के नाम पर खुलेआम किया गया। जब मनोज पांडे की पत्नी ने विरोध किया, तो पुलिसवालों ने उन्हें धक्का दिया, चूड़ियाँ तोड़ीं, और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरे दल में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी केवल एक ट्रांसजेंडर और बाकी सभी पुरुष।

- Advertisement -
Ad image

वारंट की बात मत करो, पुलिस का बेलगाम रवैया…
जब परिवार ने पूछा कि आपके पास कोई सर्च वारंट है? पुलिस ने बेहयाई से कहा कि “वारंट-वोटिस मत सिखाओ हमें, हम ऐसे ही आते हैं और ऐसे ही काम करते हैं।” यह बयान ही बताता है कि कानून अब पुलिस की जेब में सिकुड़ चुका है, और न्याय का सम्मान पूरी तरह रौंदा जा रहा है।

आधी रात का तांडव: भय और दमन का प्रतीक….
करीब ढाई घंटे तक यह उत्पात चलता रहा। और जब जाने लगे तो धमकी दी कि, “अभी तो जा रहे हैं, सुबह पूरी रायपुर पुलिस लेकर आएंगे, देख लेना कितना भारी पड़ेगा।”

लोकतंत्र में यह सिर्फ एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि मुक्त पत्रकारिता की आत्मा पर हमला है। जब बिना वारंट के, बिना कारण के, बिना महिला पुलिस के, किसी पत्रकार के घर में रात के अंधेरे में पुलिस घुस सकती है तो यह सिर्फ दमन नहीं, ‘राज्य आतंक’ का साफ उदाहरण है।

प्रश्न जो हर नागरिक को विचलित करें:
क्या वर्दी अब कानून से ऊपर हो गई है?
क्या महिला सुरक्षा के सारे नियम सिर्फ़ किताबों तक सिमट गए हैं?
क्या पत्रकार होना अब अपराध है?

मनोज पांडे की पत्नी और बेटियों ने जो भय झेला, वह किसी एक परिवार की पीड़ा नहीं बल्कि हर उस नागरिक की चेतावनी है जो आज भी लोकतंत्र में न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भरोसा करता है। फिलहाल जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो लोकतंत्र की सांस घुटने लगती है।।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए 41 हजार करोड़ रूपए से अधिक की दो नई योजनाओं का किया शुभारंभ
Next Article जिंदल कंपनी के खिलाफ गारें गांव के किसानों का धरना – मुआवजा भुगतान की मांग पर विरोध तेज

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?