Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छत्तीसगढ़ की तरक्की का आधार बनेंगे महतारी सदन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

छत्तीसगढ़ की तरक्की का आधार बनेंगे महतारी सदन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Admin
Admin September 23, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
5 Min Read

मुख्यमंत्री ने 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले को दी 83 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कुरूद को नगरपालिका परिषद का दर्जा, करेली बड़ी में कॉलेज, करेली बड़ी और ग्राम खट्टी को मिलाकर नगर पंचायत
और जी. जामगांव में नवीन आईटीआई सहित कई घोषणाएं

रायपुर :- 23 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करेली बड़ी में मंच से राज्य के विभिन्न जिलों में नव निर्मित 51 महतारी सदनों का रिमोट से बटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही ग्राम संपदा एप तथा मनरेगा की समग्र जानकारी आधारित नागरिक सूचना पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा ’लखपति दीदी/महतारी सदन’ और ’’माँ अभियान’’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों जशपुर (रेंगले), बेमेतरा (लिंझेवारा), मुंगेली (नवागांव) और दुर्ग (नगपुरा) की महिला समूहों से वर्चुअल संवाद किया और उन्हें महतारी सदन तथा नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने 19 महीने के संक्षिप्त कार्यकाल में मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति को सशक्त बनाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अब समूह की महिलाएँ सिलाई-कढ़ाई, सब्ज़ी उत्पादन और स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे अनेक कार्य महतारी सदन में कर पाएँगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्री रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और महतारी वंदन योजना जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएँ संचालित कर रही है। नई औद्योगिक नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मंशा के अनुरूप मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद-मुक्त बनाने के संकल्प को भी दोहराया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महतारी सदन के शुभारंभ की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और अटल डिजिटल सेवा केंद्र के माध्यम से राशि निकालने से लेकर अन्य सेवा सुविधाए गांवों में सुलभ हुई हैं। कार्यक्रम को जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी संबोधित किया। कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने धमतरी जिले को 83 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात दी। उन्होंने ग्राम करेली बड़ी में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। साथ ही कुरूद के जी. जामगांव में नवीन आईटीआई की स्वीकृति दी। ग्राम पंचायत करेली बड़ी और ग्राम खट्टी को मिलाकर नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में नगर पंचायत कुरूद एवं भखारा में शहरी जल प्रदाय योजना का विस्तार 30 करोड़ रुपये की लागत से करने, भेण्डरी से बरोंडा एनीकट निर्माण हेतु 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने, नगर पंचायत कुरूद को नगरपालिका परिषद का दर्जा प्रदान करने और कुरूद नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये, नगर पंचायत भखारा के लिए डेढ़ करोड़ रुपये तथा खट्टी एनीकट मरम्मत हेतु 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भेण्डरी में गौरव पथ निर्माण की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में मुंगेली से उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य जिलों के सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल रूप से जुड़े। प्रदेशभर की लगभग दो लाख महिलाएँ इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुईं। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित विकास कार्यों की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने महतारी सदन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin September 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘मनरेगा दर्पण’ का शुभारंभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?