सक्ती :- थाना जैजैपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे) एवं एसडीओपी मनीष कुंवर (रापुसे) के निर्देश पर अवैध जुआ, सट्टा व शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 सितंबर 2025 की रात ग्राम गलगलाडीह में दबिश दी।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने राजेश कुमार चन्द्रा (27 वर्ष) व संतोष चौहान (39 वर्ष), दोनों निवासी गलगलाडीह, को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। मौके से नकद 1,120 रुपये, 52 पत्ती ताश, एक अधजली मोमबत्ती, माचिस और एक प्लास्टिक बोरी फट्टी बरामद की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/2025 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। अपराध जमानतीय होने पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर दोनों को मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण कंवर, आरक्षक गोविन्द पटेल, श्याम चरण साहू, मनोज लहरे, दिनेश पटेल, मनोज खटर्जी, प्रहलाद सोनवानी और जय प्रकाश उरांव की विशेष भूमिका रही।

