सक्ती :- थाना चन्द्रपुर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लीटर कच्ची महुआ शराब, 17 पाव देशी प्लेन शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम ने बताये स्थान पर दबिश दी और अजय सारथी पिता गंगाराम सारथी (24 वर्ष), निवासी खरसिया, हाल पेंडरूवा तथा एक विधि संघर्षरत बालक (नाबालिग) को पकड़ा। उनके कब्जे से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब, 17 पाव देशी प्लेन शराब और मोटरसाइकिल जप्त की गई।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 87/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 18 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई, प्रआर उमाशंकर सिदार, आरक्षक कृष्ण कुमार खूंटे, समीर कुर्रे और मधु सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

