Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मंच से कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार, सचिन ने कहा उमेश खरा सोना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » मंच से कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार, सचिन ने कहा उमेश खरा सोना

मंच से कांग्रेस नेताओं ने भरी हुंकार, सचिन ने कहा उमेश खरा सोना

Admin
Admin September 17, 2025 Uncategorized
Share
8 Min Read
IMG 20250917 WA0045

रायगढ़ से शुरू हुआ कांग्रेस का देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस नेता और हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली रायगढ़ में वोट अधिकार यात्रा, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

रायगढ़ :- 16 सितंबर मंगलवार को रायगढ़ शहर वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से गूंज उठा, प्रदेश कांग्रेस का वोट अधिकार यात्रा में कार्यकर्ता और आम जनता का सैलाब आ पहुंचा। सत्तीगुड्डी चौक से शुरू होने वाले यात्रा में भीड़ इतना था कि सचिन पायलट, उमेश पटेल सहित तमाम बड़े नेताओं के स्वागत पश्चात उन्हें खुली जीप तक पहुंचने में सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

img 20250917 wa00515276399391755488674

पार्टी के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पीसीसी सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, विधायक लालजीत सिंह राठिया, देवेंद्र यादव, श्रीमती विद्यावती सिदार, चातुरी नंद ,उत्तरी जांगड़े, कविता प्राण लहरे, रामकुमार यादव सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है।

- Advertisement -
Ad image

img 20250917 wa00484865942678953714055

इसके बाद तमाम नेता कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए वोट अधिकार यात्रा पर निकले, यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर तक चली। सत्तीगुड़ी चौक के बाद घड़ी चौक, हंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी प्रतिमा से लेकर एसपी ऑफिस तक लोगों का हुजूम था। यात्रा का समापन स्टेशन चौक कांग्रेस भवन के सामने विशाल आम सभा के रूप में हुआ।

img 20250917 wa00476062490322207174882

मंच से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल को खरा सोना बताया है पायलट ने कहा इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव के कसौटी में उतरने से निखारा आता है।
अपेक्षा से अधिक हुए लोग
बारिश और उमस भरी गर्मी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्त्ता व समर्थक की इतनी अधिक संख्या में उपस्थिति की अपेक्षा नहीं की जा रही थी।

img 20250917 wa00464987131216783351004

परन्तु इसके विपरीत कांग्रेस के कार्यकर्ता व समर्थकों के जोश खरोश के साथ उपस्थिति ने रायगढ़ शहर में जन सैलाब की स्थिति उत्पन्न कर दी। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि कार्यक्रम में महज 2 से 3 हजार लोग ही शामिल होंगे। मगर कांग्रेस के कार्यकर्ता सहित आम लोगों का रुझान भी इस कार्यक्रम में देखने को मिला कार्यक्रम में लगभग 10 हजार से भी अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है जो सत्ता के खिलाफ जनादेश होने का इशारा है।

img 20240813 wa02984087526418396746619

सालों बाद कांग्रेस का सफल कार्यक्रम
2018 में खरसिया विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के चुनावी सभा के बाद कांग्रेस का कोई भी बड़ा कार्यक्रम रायगढ़ जिले में नहीं हुआ । हालांकि राहुल गांधी के द्वारा चलाए गए भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यात्रा का पड़ाव रायगढ़ में था। लेकिन कार्यक्रम में भीड़ की कमी स्पष्ट देखने को मिला था। लेकिन 16 सितंबर को पूर्व मंत्री उमेश पटेल के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और अनिल शुक्ला ने कमाल कर दिया। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बैठक का दौर चल रहा था।

img 20250917 wa00491131569359252268590

जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी जिले के सभी ब्लॉक मंडल तथा सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं के संपर्क में थे। इसलिए सालों बाद रायगढ़ जिले में कांग्रेस का कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल हुआ है।
काफिले का हुआ जगह-जगह स्वागत
शक्ति गुड्डी चौक से नेताओं का काफिला निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता तथा समर्थकों का स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया यात्रा के दौरान युवक कांग्रेस एनएसयूआई नगर निगम के पार्षद महिला कांग्रेस पीसीसी के पदाधिकारी के द्वारा अलग-अलग स्थान में काफिले का स्वागत किया गया कांग्रेस नेता सचिन पायलट उमेश पटेल सहित सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उन पर फूलों की माला बरसाई।

img 20250917 wa00447197410063442446909

पूरे यात्रा के दौरान नंदू भैया अमर रहे उमेश पटेल जिंदाबाद, सचिन पायलट और राहुल गांधी के नाम से नारे लगते रहे।
वोट चोरी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता:- पायलट

पायलट ने मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1952 में काग्रेस के लोगों को लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार वोट का दिया था। जिसे पिछले 11 साल में चुरा लिया गया सरकार जंगल की चोरी करती है देश की धन संपदा की चोरी कर रही है जिसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। वोट की चोरी को बर्दास्त नहीं किया जा सकता हमारे नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से हिसाब मांगा तो चुनाव आयोग एफ़ी डेविड मांगता है यह तो वहीं बात हुई कि थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखवाने जाए तो थानेदार हम से एफ़ी डेविड देने को कहे क्या चोरी की रिपोर्ट करने पर अब देश में एफ़ी डेविड देना होगा। कर्नाटक, बिहार में लाखों वोटरों के नाम काटे गए जिंदा लोगों को मृत घोषित कर दिया गया । और एक ही घर में दो सौ से अढ़ाई सौ वोटरों के नाम जोड़ दिए गए ताकि चुनाव को प्रभावित कर अपने पक्ष में किया जा सके राहुल गांधी ने इसी को लेकर आवाज उठाई है वोट चोरी का मुद्दा अब पूरे देश में गूंज रही है।

img 20250917 wa00505790224517398751487भाजपा लोकतंत्र की कर रही हत्या : दीपक बैज
बीजेपी की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है ये सरकार अपने अधिकार का दुरूपयोग कर रही है तथा देश की जनता को लूटना चाह रही है। कांग्रेस की कार्यकर्त्ता को एक होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ कर फ़ेंकना है। आज जीएसटी से पूरे प्रदेश के तमाम छोटे से बड़े व्यापारी परेशान है। कौन भूल सकता है रायगढ़ के उस काले अध्याय को जहाँ रायगढ़ के 150 से अधिक गरीबों के घरों को बीजेपी सरकार द्वारा तोड़ा गया। आज छत्तीसगढ़ के युवा बेरोजगार हैं, किसानों के लिए खाद नहीं है। ये सरकार गरीबों, किसानों तथा बेरोजगारों की हितकारी नहीं है।
गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगा:- उमेश पटेल
आज वोट अधिकार यात्रा के हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आदरणीय सचिन पायलेट जी ने रायगढ़ को देकर हम सब को ये शौभाग्य दिया कि हम इस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर सकें। राहुल गाँधी जी का जो कार्य है उसे हम आगे बढ़ा सकें। बीजेपी की सरकार में बिजली का बिल का बोझ प्रदेश की जनता पर डाल दिया है भाजपा के डबल इंजन सरकार के डबल मार से प्रदेश की जनता परेशान है, किसानों को खेती के लिए खाद नहीं दिया जा रहा है। मंत्री उमेश पटेल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, नगेंद्र नेगी सहित सभी कार्यकर्ताओं को वोट अधिकार यात्रा के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उमेश पटेल ने कहा राज्य एवं केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का लड़ाई जारी रहेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article Screenshot 2025 09 17 22 16 37 44 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7 कोतरलिया स्टेशन के पास खड़ी बाइक चोरी
Next Article आईटीआई खरसिया में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260205133319
खरसिया के बानीपाथर में भीषण औद्योगिक हादसा: बॉयलर फटने से 7 लोग झुलसे, फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया February 5, 2026
IMG 20260205 WA0003
सरिया मण्डल की महिलाओं को जिला महिला मोर्चा टीम में मिली अहम जिम्मेदारी
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 5, 2026
IMG 20260204 WA0021
राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
CHHATTISGARH RAIGARH February 4, 2026
IMG 20260204 WA0015
खरसिया में VB-G RAM G मिशन की गूंज: “रोजगार भी, विकास भी!
Uncategorized February 4, 2026
फर्जी पत्रकार के ऊपर एफआईआर होने और प्रतिबंधात्मक शब्दों के उपयोग करने पर पीआरओ ने लिया संज्ञान
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ February 3, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?