छाल :- अगर आपको सुबह छाल मार्ग होते हुए खरसिया जाना हैं तो जान लीजिए कभी भी फंस सकते है आप जाम में, जाम की वजह से सुबह बच्चों को स्कूल जाने – आने में समस्या, ऑफिस जाने में समस्या, क्षेत्रवासियों को अपने दैनिक कार्यों के लिए अगर छाल मार्ग से गुजरना है तो यहां के लोगों का कहना की आप शॉर्टकट रास्ता का सहारा ले लो, नहीं तो आप जाम में फंस सकते है। एसईसीएल प्रभावित क्षेत्र जमीनी स्तर पर वास्तव में क्षेत्रवासियों को आवागमन करने में प्रभावित कर रहा है। आज सुबह 5 बजे से जाम लगा हुआ है पर अबतक जिम्मेदारों द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा जाम खुलवाने को ।

आखिर प्रशासन मीटिंग में ही बैठक करके जाम की समस्या पर गंभीर है जमीनी स्तर पर इसका दूर दूर तक कोई पहल दिखाई नहीं दे रहा।
