Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में दिल दहला देने वाली वारदात – एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में दिल दहला देने वाली वारदात – एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या

Admin
Admin September 11, 2025 CHHATTISGARH खरसिया
Share
2 Min Read

खरसिया :- खरसिया तहसील मुख्यालय से महज 3 किमी दूर ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके ही घर के पीछे गड्ढे में दबे हुए मिले। घटना स्थल खरसिया थाने से कुछ ही मीटर की दूरी पर है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ग्राम कोटवार ने खरसिया पुलिस को सूचना दी कि राजीव नगर स्थित बुधराम उरांव के घर से तेज बदबू आ रही है। सूचना पर खरसिया टीआई राजेश जांगड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि परिवार दो दिनों से दिखाई नहीं दिया। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो अंदर खून से सना फर्श और बिस्तर मिला। वहीं, घर के पीछे गोबर खाद से ढके गड्ढे को खोदने पर चार शव बरामद हुए।

मृतकों की पहचान

- Advertisement -
Ad image

1. बुधराम उरांव पिता चमार सिंह उरांव

2. सहोद्रा उरांव पत्नी बुधराम

3. अरविंद उरांव पुत्र बुधराम

4. शिवांगी उरांव पुत्री बुधराम

परिवार की बड़ी बेटी सिवानी इस घटना से बच गई क्योंकि वह उस समय कोतरलिया (पतरापाली) में पढ़ाई कर रही थी।

अधिकारियों की मौजूदगी

घटना की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, एसडीओपी प्रभात पटेल, खरसिया टीआई राजेश जांगड़े, चौकी प्रभारी अमित तिवारी, एसडीएम प्रवीण तिवारी और नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल सहित फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर मौजूद रही।

परिवार की बेटी का दर्द

अपनों को खो चुकी बेटी सिवानी ने रो-रोकर पत्रकारों के माध्यम से प्रशासन से निवेदन किया – “मेरे परिवार के हत्यारों को उम्रकैद की सजा दिलाइए, क्योंकि उन्होंने मुझे अनाथ कर दिया है।”

पुलिस ने बताया कि हत्या किस कारण से हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे, इसका खुलासा जल्द ही जांच के बाद किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article व्हीएलसीटीपीपी महिला मंडल की प्रथम कार्यकारिणी गठित
Next Article हसौद बना अवैध लॉजों का गढ़, बिना पहचान पत्र युवाओं को कमरे, अनैतिक गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा August 22, 2026
थाना से महज दूरी पर चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों के टूटे ताले
CHHATTISGARH घरघोड़ा August 22, 2026
रात में CCTV के भरोसे भालूनारा वनोपज नाका, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
CHHATTISGARH खरसिया August 22, 2026
ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 हजार का सट्टा लेखा बरामद
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026
सोशल मीडिया पर कार्यालय कलेक्टर पिछड़ा वर्ग विकास जिला- सक्ती के नाम से किसी असामाजिक व शरारती तत्व द्वारा भ्रामक व फर्जी पत्र किया जा रहा वायरल
CHHATTISGARH sakti August 21, 2026

Popular Post

टीचर कॉलोनी के पास मिली लाश .. चेहरे में चोट .. हत्या या घटना ..
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?