Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सैकड़ों हस्ताक्षर के साथ सीएम साय के नाम ज्ञापन, खरसिया में ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सैकड़ों हस्ताक्षर के साथ सीएम साय के नाम ज्ञापन, खरसिया में ओवरब्रिज निर्माण की मांग तेज

Admin
Admin August 1, 2025 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन

खरसिया :- 01 अगस्त 2025। खरसिया नगर के सभी 18 वार्डों के सैकड़ों नागरिकों ने शुक्रवार को एसडीएम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर रेलवे क्रॉसिंग नंबर 313 पर स्वीकृत ओवरब्रिज का निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग की। नागरिकों ने कहा कि यह केवल कुछ लोगों की नहीं, बल्कि पूरे शहर की आवाज है और अब धैर्य की सीमा टूट रही है।

ज्ञापन में बताया गया कि खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल के प्रयासों से 23 दिसंबर 2021 को इस ओवरब्रिज को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। कोरोना काल के बावजूद सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं और निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई। तकनीकी कारणों से दो बार निविदा निरस्त हुई, तीसरी बार फाइनल हो चुकी थी, लेकिन आचार संहिता लागू होने से अनुबंध और कार्यादेश जारी नहीं हो पाए। नई सरकार बनने के बाद भी काम शुरू न होना नागरिकों के लिए हैरानी और नाराज़गी का विषय बन गया है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस रेलवे फाटक से हर दिन 40 से 45 ट्रेनें गुजरती हैं। कई बार फाटक आधे घंटे से ज्यादा बंद रहता है, जिससे गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों, एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और न्यायालयीन कार्य से जुड़े लोगों को जाम में फंसकर भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि सरकार ओवरब्रिज के लिए करीब सात करोड़ रुपये का मुआवजा भी बांट चुकी है और स्थल निर्माण के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बावजूद काम रोकना उनके अनुसार “राजनीतिक वैमनस्यता” का संकेत है।

- Advertisement -
Ad image

नागरिकों ने साफ शब्दों में कहा, “हमें ओवरब्रिज चाहिए, अंडरब्रिज नहीं।” उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, इसलिए तुरंत ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो खरसिया नगर की जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी।

इस ज्ञापन की सबसे बड़ी बात यह रही कि खरसिया के सभी 18 वार्डों के सैकड़ों लोगों ने अपने मूल हस्ताक्षर कर इसे सौंपा। यह स्पष्ट संदेश है कि ओवरब्रिज की मांग अब पूरे शहर की सामूहिक आवाज बन चुकी है, जिसे अनदेखा करना सरकार के लिए आसान नहीं होगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin August 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article अवैध मादक कफ सिरप , टेबलेट और इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार , भेजे गये जेल
Next Article एन.एच.एम. कर्मचारियों ने दी चेतावनी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?