Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला पर्यटन समिति की बैठक संपन्न: पर्यटन विकास के लिए बनाई गई कार्ययोजना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिला पर्यटन समिति की बैठक संपन्न: पर्यटन विकास के लिए बनाई गई कार्ययोजना

Admin
Admin July 29, 2025 CHHATTISGARH खैरागढ़
Share
3 Min Read

जिले के 8 प्रमुख स्थलों को मिलेगा नया स्वरूप

स्थानीय रोजगार, अधोसंरचना और प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष फोकस

खैरागढ़ :- 29 जुलाई 2025//
खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले को पर्यटन की दृष्टि से सशक्त और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से आज जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई और जिले के आठ प्रमुख पर्यटन स्थलों को पहले चरण में विकसित करने का निर्णय लिया गया।

इन स्थलों में माँ भवानी मंदिर करेला, प्राचीन शिव मंदिर गण्डई, मंडीप खोल लावातरा, रानी रश्मिदेवी जलाशय (छिन्दारी बांध), इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, नर्मदा कुण्ड, सुरही जलाशय (पैलीमेटा बांध) और बैताल रानी घाट शामिल हैं। इन स्थलों के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित स्थानीय निकायों को सौंपी गई है। इसके साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (रा.) की अध्यक्षता में स्थलवार योजना निर्माण हेतु समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -
Ad image

प्रत्येक स्थल के लिए सुगम पहुंच मार्ग, साइन बोर्ड, प्रकाश व्यवस्था, ठहरने की सुविधा, सेल्फी प्वाइंट, पर्यावरण अनुकूल निर्माण और धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं को शामिल करते हुए पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी ठोस पहल की जाएगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिले के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी और चित्रों के साथ एक पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी, जिसका लिंक और QR कोड जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। साथ ही एक जिला पर्यटन मैप भी तैयार किया जाएगा।

पर्यटन के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित करने और फिल्मों तथा वैवाहिक आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान विकसित करने की रणनीति भी बैठक में बनाई गई।

इसके अतिरिक्त भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्यटन स्थलों के आसपास भूमि आरक्षित कर ‘लैंड बैंक’ तैयार किया जाएगा। गण्डई एवं साल्हेवारा के अतिथिगृहों को अपग्रेड करने और जिला पर्यटन स्थलों की प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, ब्रोशर, बुकलेट आदि तैयार कर विभिन्न विभागों एवं प्रतिष्ठानों में वितरित किए जाएंगे।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने बैठक के दौरान कहा कि जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन की संभावनाओं का सतत विकास आवश्यक है। इस दिशा में सभी विभाग आपसी समन्वय से ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जिले को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिल सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी पर्यटन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, नगरपालिका अध्यक्ष खैरागढ़ गिरजा चंद्राकर, पर्यटन अधिकारी आरती सहारे सहित सभी संबंधित सदस्यगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बच्चों के जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने दस्तावेज संकलन का कार्य करें पूर्ण–कलेक्टर तुलिका प्रजापति
Next Article 11 करोड़ 41 लाख रुपए के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH September 22, 2026
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026

Popular Post

बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: मुख्य मार्ग पर मारपीट और गाली-गलौज के मामले में 7 नामजद आरोपियों पर FIR
CHHATTISGARH RAIGARH
गणेश विसर्जन की आड़ में हुल्लड़बाजी, महिलाओं से अभद्रता का आरोप; मोहल्लेवासियों ने कोतवाली में की लिखित शिकायत।
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?