Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 13 महीने बाद भी जांच अधूरी: अतिक्रमण की शिकार महिला को नहीं मिला न्याय, बेघर होकर रह रही किराये के मकान में
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260810081834
चूड़ा, बेल्ट और डंडे से मारपीट का आरोप; मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठी मांग
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260809 WA0022
स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर खरसिया ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260809 WA0018
स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान तेज, वार्डों में घर-घर जाकर दर्ज कराया जाएगा जनमत
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260809 WA0008
बड़ा देव ठाना में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, परंपरा के संरक्षण के साथ युवाओं को शिक्षा, नशामुक्ति और पर्यावरण बचाने का संदेश
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260809 WA0007
नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » 13 महीने बाद भी जांच अधूरी: अतिक्रमण की शिकार महिला को नहीं मिला न्याय, बेघर होकर रह रही किराये के मकान में

13 महीने बाद भी जांच अधूरी: अतिक्रमण की शिकार महिला को नहीं मिला न्याय, बेघर होकर रह रही किराये के मकान में

Admin
Admin July 21, 2025 Uncategorized
Share
3 Min Read
IMG 20250721 WA0027

रायगढ़ :- 21 जुलाई 2025:
छत्तीसगढ़ की रेंगती प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था की एक और पीड़ादायक तस्वीर सामने आई है। ग्राम साल्हेपाली निवासी संतोषी बैरागी द्वारा 21 मई 2024 को कलेक्टर जनदर्शन में की गई अतिक्रमण की शिकायत को 13 महीने बीत जाने के बाद भी न तो गंभीरता से लिया गया और न ही न्याय मिल सका।

img 20250721 wa00286123412498530393368

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कन्हैया पटेल द्वारा शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 273/2/ख पर बाउंड्रीवाल कर दरवाजा लगा दिया गया, जिससे न केवल आवेदिका के मकान का रास्ता बंद हो गया, बल्कि शासकीय शौचालय, पानी की नाली और टीन छज्जे को भी नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि उक्त भूमि पर शासकीय जल टंकी और ट्रांसफार्मर भी स्थित हैं, बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया।

img 20250721 wa00296698232069664711829

- Advertisement -
Ad image

13 महीनों तक प्रशासन की निष्क्रियता के बाद अंततः 21 जुलाई 2025 को पटवारी जांच के लिए गांव तो पहुंचे, लेकिन नक्शा अधूरा होने और जांच की गंभीरता के अभाव में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। उल्टा, पटवारी ने विवाद की बात कहते हुए केवल एक पंचनामा बनाकर औपचारिकता पूरी कर दी और जांच को अन्य पटवारी को सौंपने की अनुशंसा कर दी।

पीड़िता संतोषी बैरागी का आरोप है कि यह कार्यवाही महज दिखावा है। उनके अनुसार, राजस्व अधिकारियों की निष्क्रियता ने दबंगों के हौंसले और बुलंद कर दिए हैं, जो पहले ही उनके परिवार से मारपीट कर चुके हैं और जिसके चलते उन्हें गांव छोड़कर पिछले दो वर्षों से सारंगढ़ में किराए के मकान में रहना पड़ रहा है।

यह मामला न केवल प्रशासनिक सुस्ती को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल उठाता है कि क्या गरीब और वंचित वर्ग की फरियादों की कोई कीमत नहीं? जब तक ऐसी शिकायतों पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती, तब तक न्याय व्यवस्था पर भरोसा कमजोर होता रहेगा।

क्या जवाब देगा सिस्टम…?

क्यों 13 महीनों बाद भी जांच अधूरी है?

कब तक पंचनामे में गरीबों की आवाज़ दबती रहेगी?

क्या न्याय मांगना अब भी एक “साधन-संपन्न” वर्ग का विशेषाधिकार बनकर रह गया है?

संतोषी बैरागी जैसे नागरिकों की लड़ाई भारत की न्याय व्यवस्था की कसौटी है। जब न्याय की उम्मीद पंचनामा और अधूरे नक्शों में गुम होने लगे, तब यह सोचने का समय है कि व्यवस्था को जवाबदेह और संवेदनशील बनाने की जरूरत अब और टाली नहीं जा सकती।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG20250721183619 1 रेलवे ट्रैक तो बन गया, मगर जनता हुई परेशान – DB पॉवर प्लांट की घोर लापरवाही से सड़क बनी तालाब
Next Article Screenshot 2025 07 21 22 44 04 93 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 ओपी चौधरी के खिलाफ हुए उनकी ही पार्टी के युवा नेता

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260810081834
चूड़ा, बेल्ट और डंडे से मारपीट का आरोप; मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठी मांग
CHHATTISGARH खरसिया August 10, 2026
IMG 20260809 WA0022
स्वर्गीय श्री कुंजबिहारी सिदार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर खरसिया ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH खरसिया August 9, 2026
IMG 20260809 WA0018
स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान तेज, वार्डों में घर-घर जाकर दर्ज कराया जाएगा जनमत
CHHATTISGARH खरसिया August 9, 2026
IMG 20260809 WA0008
बड़ा देव ठाना में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, परंपरा के संरक्षण के साथ युवाओं को शिक्षा, नशामुक्ति और पर्यावरण बचाने का संदेश
CHHATTISGARH खरसिया August 9, 2026
IMG 20260809 WA0007
नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी
CHHATTISGARH sakti August 9, 2026

Popular Post

IMG20260810081834
चूड़ा, बेल्ट और डंडे से मारपीट का आरोप; मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठी मांग
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?