Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धान खरीदी का अनुमान 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन: केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश के किसानों को मिलेगा लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धान खरीदी का अनुमान 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन: केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश के किसानों को मिलेगा लाभ

Admin
Admin July 18, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
3 Min Read

धान खरीदी में ऐतिहासिक वृद्धि: किसानों के लिए समर्पित डबल इंजन सरकार का बड़ा निर्णय – मुख्यमंत्री साय

रायपुर :- 18 जुलाई 2025/ प्रदेश के किसानों के लिए आज एक अत्यंत हर्ष और गर्व का दिन है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अनुमान को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन करने की ऐतिहासिक स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं की मेहनत को नई पहचान और उनकी आर्थिक समृद्धि को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी जी के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केंद्र और राज्य सरकार की “डबल इंजन” प्रतिबद्धता का सजीव प्रमाण है, जिसमें किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा सोशल मीडिया ‘एक्स’ में पोस्ट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 8 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त धान खरीदने की स्वीकृति, हमारे किसानों के परिश्रम को मान्यता देने वाला कदम है। यह न केवल उनकी आय में वृद्धि करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है और केंद्र सरकार से समन्वय करते हुए उनके लिए हरसंभव सुविधा सुनिश्चित कर रही है। राज्य के धान उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य, समय पर भुगतान और सुगम खरीदी प्रक्रिया के लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है। धान खरीदी सीमा में यह वृद्धि प्रदेश के किसानों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाली है। यह उनके परिश्रम और उत्पादन क्षमता में केंद्र की आस्था का संकेत है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगठित बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है। प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए सरकार लगातार नई योजनाएँ और उपाय लागू कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों के जीवन में खुशहाली और सम्मान लाना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के अन्नदाता नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ेंगे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर ने किया बाल सुधार गृह और प्रधानमंत्री आवास दादर खुर्द का निरीक्षण
Next Article फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के लिए 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH September 20, 2026
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

चक्रधर समारोह में रायपुर की आनंदिता तिवारी ने कथक से प्रस्तुत की शिव पंचाक्षरी स्तोत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां
CHHATTISGARH RAIGARH
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?