Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें – रमेन डेका
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कुर्रुभांठा से सिंघनपुर तक ट्रेलरों का कब्जा, घंटों थमा यातायात
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत नेत्र शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें – रमेन डेका

Admin
Admin July 17, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
3 Min Read

राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों की ली समीक्षा बैठक

रायपुर :- 17 जुलाई 2025/राज्यपाल एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलाध्यक्ष रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ के सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय केवल डिग्रियां बांटने का केंद्र न बनें, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध हों। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय गुणवत्ता के मापदंडों पर खरे नहीं उतरते, तो उन्हें बंद करने की कार्रवाही की जाएगी।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मापदंडों और नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालयों को चेताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। हर विश्वविद्यालय को अपनी नीतियों और कार्यशैली में राज्य की प्राथमिकताओं को केंद्र में रखना होगा। बैठक में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना ने बैठक में एजेंडा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों के अनुरूप शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितने पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, उनके अनुरूप स्थाई एवं योग्य शिक्षक नियुक्त किए जाएं। योग्य शिक्षक उपलब्ध न होने पर ऐसे पाठ्यक्रमों को बंद किया जाए।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों की संख्या के अनुसार पर्याप्त फैक्ल्टी होनी चाहिए और अनावश्यक पाठ्यक्रमों का संचालन न किया जाए। उन्होंने नैक ग्रेडिंग के पात्र विश्वविद्यालयों से अनिवार्य रूप से इस प्रक्रिया में भाग लेने को कहा।

डेका ने विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की शिकायतों का शीघ्रता से समाधान करने कहा है। उन्होंने विशाखा समिति को एक्टिव रखने और विद्यार्थियों में तनाव प्रबंधन पर भी विश्वविद्यालयों को सक्रिय भूमिका निभाने कहा है।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आए परिवर्तनों और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी छात्रों तक पहुंचाई जानी चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया कि वे स्टार्टअप और नवाचार स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकसित करें। उन्होंने राज्य के आकांक्षी जिलों के गांवों को गोद लेकर वहां नवाचारों को लागू करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय अपने परिसरों में सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करें। उन्होंने डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने, एलुमिनी मीट आयोजित करने और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण व देखभाल सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में विभिन्न कुलपतियों ने अपने-अपने निजी विश्वविद्यालयों की गतिविधियों और समीक्षा एजेंडे के बिंदुओं पर प्रस्तुतियाँ दीं। निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन गोयल ने भी निजी विश्वविद्यालयों से जुड़ी चुनौतियों और सुझावों पर ध्यान आकर्षित किया।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त संतोष देवांगन, राज्यपाल की उप सचिव हिना अनिमेष नेताम एवं सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article व्यापम ने परीक्षा नियमों में किए बदलाव,20 जुलाई से लागू होंगे नए नियम,दो घण्टा पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र,गहन छानबीन के बाद मिलेगा प्रवेश
Next Article कलेक्टर ने किया बाल सुधार गृह और प्रधानमंत्री आवास दादर खुर्द का निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कुर्रुभांठा से सिंघनपुर तक ट्रेलरों का कब्जा, घंटों थमा यातायात
CHHATTISGARH Kharsiya September 23, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत नेत्र शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti September 23, 2026
बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH September 22, 2026
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026

Popular Post

कुर्रुभांठा से सिंघनपुर तक ट्रेलरों का कब्जा, घंटों थमा यातायात
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना के अंतर्गत नेत्र शिविरों से लगभग 600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
बाल कृष्ण की चंचलता से दुर्गा ताण्डव तक, दीक्षा रथ ने रचा ओडिसी का रंग
CHHATTISGARH RAIGARH
सामाजिक समाघात आकलन रिपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, मचा हड़कंप
CHHATTISGARH
अभियान संवेदना” का असर: तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई लापता 18 वर्षीय युवती, दुष्कर्म व पॉक्सो मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?