Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ हो रही साकार — रजत जयंती वर्ष में आस्था और सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक पहल

Admin
Admin July 14, 2025 CHHATTISGARH Raipur
Share
4 Min Read

विशेष ट्रेन 15 जुलाई को रायपुर से होगी रवाना — मुख्यमंत्री श्री साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ

रायपुर :- 14 जुलाई 2025/
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रदेशवासियों को श्रीराम लला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन जन के जीवन से जुड़ रही है।

इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली विशेष ट्रेन दिनांक 15 जुलाई 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं इस विशेष दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होने वाली इस ट्रेन के प्रस्थान अवसर पर मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं दक्षिण पूर्व-मध्य रेलवे रायपुर मंडल के डीआरएम दयानंद, सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी तथा आईआरसीटीसी – साउथ सेंट्रल ज़ोन के ग्रुप महाप्रबंधक पी. राजकुमार भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेशवासियों को उनके जीवनकाल में एक बार प्रभु श्रीराम लला के अयोध्या धाम दर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपादित किया गया था।

- Advertisement -
Ad image

उक्त एमओयू के क्रियान्वयन की श्रृंखला में योजना की विधिवत शुरुआत रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं के साथ 5 मार्च 2024 को हुई थी, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ मंत्रीगणों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इसके पश्चात् 11 मार्च को बिलासपुर संभाग के श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन को उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में 19 जून को सरगुजा संभाग की विशेष ट्रेन को सांसद चिंतामणि महाराज ने विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया। 26 जून को दुर्ग एवं बस्तर (संयुक्त) संभाग की पहली विशेष ट्रेन, जिसमें 850 श्रद्धालु शामिल थे, दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई। इन सभी अवसरों पर श्रद्धालुओं में अत्यंत उत्साह और आस्था का भाव देखने को मिला। साथ ही मीडिया प्रतिनिधिगण, आम नागरिक, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं आईआरसीटीसी के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि विगत वित्तीय वर्ष में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत लगभग 22,100 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। योजना के तहत विशेष साप्ताहिक ट्रेनें आगे भी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग-बस्तर (संयुक्त) संभागों के श्रद्धालुओं को श्रीराम लला के दर्शन हेतु नियमित रूप से अयोध्या धाम ले जाती रहेंगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती प्रदान कर रही है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को भी गौरवपूर्ण स्थान दिला रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article हाथियों ने अपने शावक के साथ किया सडक पार
Next Article जिला कार्यालय एनआईसी शाखा में सामग्री आपूर्ति हेतु निविदा आमंत्रित, अंतिम तिथि 4 अगस्त तक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?