Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जीवन में बदलाव और जीवन के बचाव के लिए जागरूकता का होना आवश्यकः राज्यपाल रमेन डेका
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जीवन में बदलाव और जीवन के बचाव के लिए जागरूकता का होना आवश्यकः राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में बदलाव और जीवन के बचाव के लिए जागरूकता का होना आवश्यकः राज्यपाल रमेन डेका

Admin
Admin July 12, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250712 WA0025

राज्यपाल ने ली आकांक्षी ब्लाक कोरबा और पोंड़ीउपरोड़ा में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक

रायपुर 12 जुलाई 2025/ राज्यपाल रमेन डेका ने आज कोरबा जिले में आकांक्षी ब्लॉक कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आकांक्षी ब्लॉक के इंडिकेटर्स में निर्धारित बिंदुओं पर चर्चा की और स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य पैरामीटर्स में वृद्धि लाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने योजनाओं के माध्यम से गाँव के लोगों को लाभान्वित करते हुए उनके जीवन में बदलाव लाने, जो कार्य किया जा रहा है उसे और बेहतर करते हुए कार्य करने, विकास कार्यों के लिए उपलब्ध राशि का सदुपयोग करने, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी अच्छे कार्यों में भागीदार बनाने के निर्देश देते हुए अपने गाँव, जिला,राज्य और देश के विकास के लिए कार्य करने कहा। उन्होंने कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात को बेहतर करने के लिये जुर्माना ही विकल्प नहीं है। लोगों का जीवन अनमोल है और जीवन की रक्षा के लिए जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता का ही परिणाम है कि लोग हाथों की अच्छे से सफाई और शौचालय का उपयोग करते हैं।

आकांक्षी ब्लॉक कोरबा और पोड़ी उपरोड़ा के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्यपाल डेका ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की और प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आकांक्षी ब्लॉक अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स में सेचुरेशन के निर्देश दिए। राज्यपाल ने स्वास्थ्य अंतर्गत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, आयुष्मान के माध्यम से उपचार, टीबी, हाइपरटेंशन, डाइबिटीज के मरीजों की पहचान करते हुए उनका समय पर उपचार और इसके रोकथाम के लिए जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुसूचित क्षेत्रों के बच्चों को समय पर पूरक पोषण आहार प्रदान करते हुए उन्हें सुपोषित बनाने के निर्देश दिए। राज्यपाल डेका ने शाला त्यागी (ड्राप आउट) बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, बोर्ड परीक्षाफल में सुधार करने और 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण और जलसंरक्षण की दिशा में कदम उठाने के निर्देश देते हुए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के निर्माण को बढ़ावा देने, मनरेगा अन्तर्गत निर्मित अमृत सरोवर, डबरी एवं तालाबो में जल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मानसून से पहले और मानसून के बाद जल भराव की स्थिति का आकलन करते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के निर्देश दिये। राज्यपाल डेका ने गांव में खेलकूद को बढ़ावा देने, सामाजिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप में संचालित करने, अध्ययन का माहौल विकसित करने जिम, सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी की स्थापना पर भी जोर देने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल, छात्रावास, अस्पताल तक पहुंच मार्ग, पीएम आवास योजना अन्तर्गत राशि प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को आवास पूर्ण कराने प्रोत्साहित करने, स्वसहायता समूह की सदस्यों को लखपति दीदी बनाने, ग्रामीणों को पशु पालन से जोड़ते हुए उनकी आजीविका की दिशा में कार्य करने के भी निर्देश दिये। राज्यपाल ने भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति लाने और योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंद हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। राज्यपाल श्री डेका ने पोंड़ीउपरोड़ा क्षेत्र में भारत नेट और पीएम आवास योजना के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए क्षेत्र के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए पालक-शिक्षक मीटिंग लेने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि राज्यपाल द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250712 WA0021 जीवन में सफलता के लिए शिक्षा है मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय
Next Article IMG 20250712 WA0028 लंबित राजस्व प्रकरणों को फोकस कर प्राथमिकता से करें निराकृत : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया May 26, 2026
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026

Popular Post

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?