Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: यातायात व्यवस्था सुधारने, ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

यातायात व्यवस्था सुधारने, ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Admin
Admin July 5, 2025 CHHATTISGARH Korba
Share
3 Min Read

सड़कों के गड्ढों को भरने एवं आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

कोरबा :- 05 जुलाई 2025/ जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुगमता तथा सड़क मरम्मत व सुधार संबंधी विषयों पर गहन समीक्षा की गई।

कलेक्टर वसंत ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अविलंब सुधार कार्य किया जाए। साथ ही बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़कों के गड्ढों का भराव, आवश्यक मरम्मत और संकेतकों की व्यवस्था प्राथमिकता से की जाए।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा सहित यातायात, पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, एनएचएआई, बाल्को, एसईसीएल एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण तथा रात्रि में आवश्यक प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर, स्पीड लिमिट बोर्ड एवं चेतावनी संकेतकों को स्पष्ट और उपयुक्त स्थानों पर बनाए जाएं ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके।

उन्होंने सभी निर्माण व रखरखाव एजेंसियों को निर्देशित किया कि सड़कों के किनारे झाड़ियों की छंटाई कराई जाए और मरम्मत योग्य हिस्सों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और बारिश के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो।

वसंत ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु समय-समय पर शिविरों, रैली एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया गया बड़ा निर्णय : उद्योग विभाग को सौंपा जाएगा जशप्योर का ट्रेडमार्क
Next Article कार्यशाला में सहकारी समितियों के प्रबंधकों और ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?