Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गंदगी फैलाने एवं अतिक्रमण पर किया गया जुर्माना 0 केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड मार्केट को किया गया व्यवस्थित दी गई चेतावनी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गंदगी फैलाने एवं अतिक्रमण पर किया गया जुर्माना 0 केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड मार्केट को किया गया व्यवस्थित दी गई चेतावनी

Admin
Admin July 4, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़ :- शुक्रवार की सुबह कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान रामनिवास टॉकीज के पास नाले पर अतिक्रमण करने एवं गंदगी फैलाने पर दो संस्थाओं पर सफाई दरोगा को निर्देशित कर जुर्माना कराया गया।
शहर में नालों में अतिक्रमण होने के कारण सफाई कार्यो में दिक्कतें आ रही हैं। इस कारण भी पानी निकासी की समस्या हो रही है और नाले का पानी सड़कों पर बहने और जल भराव की स्थिति निर्मित होती है। आज कमिश्नर क्षत्रिय के निरीक्षण के दौरान रामनिवास टॉकीज चौक के पास जूस दुकान द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर सामान बाहर निकलकर बिक्री किया जा रहा था। पूर्व में भी जूस दुकान संचालक को नाले से अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर कमिश्नर क्षत्रिय द्वारा संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए एक हजार रुपए जुर्माना किया गया। इसी तरह तुलसी होटल द्वारा कचरा बाहर फेंककर गंदगी फैलाने पर एक हजार रुपए जुर्माना किया गया। इस दौरान दोनों संस्थान के संचालकों को पुनः अतिक्रमण करने या गंदगी करने पर सामान जब्ती के साथ बड़ी राशि की जुर्माना करने की चेतावनी दी गई। इसी तरह पिछले दिनों उर्दना बस्ती में दुकान मेनता इंटरप्राइजेज द्वारा दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय किया जा रहा था। इससे आवागमन की परेशानी की शिकायत वहां के लोगों ने की थी। इसपर अतिक्रमण निवारण दस्ता द्वारा दुकान संचालक के विरुद्ध 10 हजार रुपए जुर्माना किया गया।इस दौरान दुकान के अंदर सामान रखकर व्यवसाय करने की चेतावनी दी गई। कमिश्नर क्षत्रिय ने सभी सफाई दरोगा को नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण के कारण पानी निकासी में आ रही समस्या होने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को तोड़ने और बड़ी राशि जुर्माना करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के तहत सभी सफाई दरोगा, स्वच्छता सुपरवाइजर द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाने एवं जुर्माना करने की चेतावनी दी जा रही है।

सब्जी एवं मटन मार्केट को किया गया व्यवस्थित

निगम कमिश्नर क्षत्रिय द्वारा केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड सब्जी एवं मटन मार्केट से अतिक्रमण हटाने एवं व्यवस्थित करने के निर्देश अतिक्रमण निवारण दस्त को दिए गए थे। निर्देश के तहत शुक्रवार को दुकान क्रमांक 1, 2, 3, 5, 6 जो की दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय कर रहे थे, उन्हें दुकान के अंदर सामान को रखवाया गया एवं दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने पर सख्ती से जब्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। इसी तरह मटन मार्केट के व्यवसायियों को चिकन, मटन, मछली के अपशिष्ट को नाली में या कहीं पर भी नहीं फेंकने और विधिवत डिस्पोज के लिए एजेंसी को देने के निर्देश दिए गए। यहां निगम की टीम द्वारा एक-एक दुकानों में जाकर दुकानों को व्यवस्थित रखने और मार्केट के अंदर के रास्तों को क्लियर रखने, गंदगी नहीं फैलाने और ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवसाय करने की समझाइश दी गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article प्रति सप्ताह पटवारियों को दिया जा रहा राजस्व कार्य का लक्ष्य:कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
Next Article *डीएमएफ से होगी 480 अतिथि शिक्षकों और 351 भृत्यो की नियुक्ति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH October 10, 2026
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026

Popular Post

वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान
CHHATTISGARH
वरिष्ठ पत्रकार गोपालकृष्ण नायक ‘देहाती’ को पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
CHHATTISGARH Kharsiya
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?